30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह उठकर टॉयलेट गया था शख्स, कमोड में दिखी ऐसी चीज़ कि उड़ गए होश

जेम्‍स हूपर नाम का एक शख्स अपने रुममेट केनी स्‍प्रूइल के साथ वर्जिनिया में रहता है।
2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jul 27, 2018

toilet

सुबह उठकर टॉयलेट गया था शख्स, कमोड में दिखी ऐसी चीज़ कि उड़ गए होश

नई दिल्ली। इंसान के रीलैक्स होने की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक उनका वॉशरूम भी होता है। यही वो जगह होती है जब कोई शख्स काफी रीलैक्स फील करता है। लेकिन ज़रा सोचिए कि कोई इंसान रीलैक्सेशन और पॉटी करने के लिए वॉशरूप में आया हो, और उसे टॉयलेट के कमोड में एक ऐसी भयानक चीज़ दिख जाए जिसकी वजह से उसे बाहर के लोगों को बुलाना पड़ गया। बता दें कि ये पूरा मामला आपको या हमें डरावना लग सकता है। लेकिन असल में जिस शख्स के साथ ये सब बीता, उसे इससे बिल्कुल भी डर नहीं लगा।

दरअसल जेम्‍स हूपर नाम का एक शख्स अपने रुममेट केनी स्‍प्रूइल के साथ वर्जिनिया में रहता है। हर दिन कि तरह उस दिन भी जेम्स सुबह उठकर फ्रेश होने के लिए वॉशरूम गए थे। उन्होंने देखा कि टॉयलेट के कमोड में एक सांप है, जिसने अपना सिर बाहर की ओर निकाल रखा था। जेम्स को देखते ही सांप ने फुफकारना भी शुरू कर दिया। ये नज़ारा देखने के बाद जेम्स काफी रोमांचित हो गए और उनके मुंह से एक ही शब्द निकला- वाओ। टॉयलेट में सांप को देखने के बाद जेम्स ने केनी को आवाज़ देकर बुलाया। जिसके बाद दोनों ने फोन कर एनिमल कंट्रोल ऑफिस को पूरे मामले की जानकारी दी। एनिमल कंट्रोल ऑफिस के अधिकारी जेम्स और केनी की कॉल को एक प्रैंक कॉल समझ रहे थे। लेकिन वे फिर भी कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे, लिहाज़ा वे उनके बताए पते पर जा पहुंचे।

जेम्स के घर पहुंचने के बाद एनिमल कंट्रोल ऑफिसर्स को प्रैंक लगने वाली कॉल की सच्चाई मालूम चल गई। लेकिन उससे पहले ही जेम्स और केनी ने सांप को एक जुगाड़ की मदद से कमोड से बाहर निकाल कर एक बाल्टी में रख दिया था। जेम्स और केनी ने अधिकारियों को बताया कि सांप ने उन्हें किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि जेम्स के टॉयलेट में मिला सांप बॉल अजगर प्रजाति का है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रजाति के सांप ज़हरीले नहीं होते हैं। हालांकि अधिकारी सांप को अपने कब्ज़े में लेकर वहां से चले गए।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग