9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मां के अंदर समा गई थी पिता की आत्मा, मैंने निकालने के लिए…’, हैरान कर देगी माॅडल बेटे की ये करतूत

मुंबई में पुलिस ने 23 साल के स्ट्रगलर मॉडल को अपनी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 07, 2018

omg

'मां के अंदर समा गई थी पिता की आत्मा, मैंने निकालने के लिए...', हैरान कर देगी माॅडल बेटे की ये करतूत

नई दिल्ली: ''मैं जान—बूझकर अपनी मां की हत्या नहीं करना चाहता था। मैं अपने पिता की आत्मा को मां के अंदर से निकालना चाहता था, जे उनके अंदर समा गई थी।'' 23 साल के स्ट्रगलर मॉडल ने पुलिस को जब ये बातें बताईं तो नजारा देखने वाला था। थाने में मौजूद हर पुलिसवाले के चेहरे पर हैरानी थी।

मां की हत्या के आरोप में अरेस्ट हुआ बेटा


मामला मायानगरी मुंबई का है। यहां पुलिस ने 23 साल के स्ट्रगलर मॉडल लक्ष्य को अपनी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्य की मां 49 वर्षीय सुनीता सिंह एक फैशन डिजाइनर थी और पहले से ही वह ड्रग्स के प्रभाव में रहती थी। वहीं, लक्ष्य की मंगेतर ऐशप्रिया बैनर्जी भी ड्रग्स लेती थी। दोनों अपने दोस्त निखिल राय के साथ चार अक्टूबर की दोपहर अंधेरी वेस्ट में लोखंडवाला स्थित अपने फ्लैट पर पहुंचे।

मां को बाथरूम में बंद कर चला गया बेटा

यहां लक्ष्य का अपनी मां सुनीता के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। उसने अपनी मां को बाथरूम में बंद कर दिया और वहां से चला गया। जब लक्ष्य साढ़े 8 बजे शाम में घर वापस आया तो देखा कि उसकी मां बाथरूम के फर्श पर बेहोश पड़ी है। इसके बाद डरकर उसने अपने दोस्त को कॉल किया और इसके बारे में बताया। उसी ने उसे पुलिस में सूचित करने सलाह दी। लक्ष्य ने तुरंत अपनी मां को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलवाई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बेटे ने कबूला जुर्म


पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में पता चला है कि सुनीता के फेस और गर्दन पर गहरी चोटें आई है जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस ने बताया कि लक्ष्य ने इस बात को कबूल किया है कि उसने क्रॉसगेट बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर के अपने फ्लैट पर अपनी मां को बाथरूम में बंद करने से पहले उन्हें काफी मारा था। वहीं, ओशीवारा थाने के पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि वह उस दिन एक पंडित से मिलने के लिए गया था ताकि उनकी मदद से वह मां के अंदर घुसी अपने पिता की आत्मा को बाहर निकाल सके। एसीपी मनोज शर्मा ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। ओशीवारा थाने के पुलिस के कहना है कि ऐशप्रिया को घटना का चश्मदीद गवाह बनायेंगे।