नई दिल्ली। देश में राजनीति का स्तर कहां पहुंचता जा रहा है, इसके बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। लेकिन राजनीति का एक नया रूप यूपी से देखने को मिला है। इस खबर को पढ़ने के बाद आपको राजनीति के एक नए स्तर के बारे में मालूम चल जाएगा। पूरा मामला पांच महीने पहले यूपी में हुए निकाय चुनावों से जुड़ा हुआ है। जहां से इस घिनौनी वारदात की शुरूआत हुई थी। यहां रहने वाला एक शादीशुदा शख्स सामान्य जाति से ताल्लुक रखता है, लेकिन चुनाव के दौरान उसके क्षेत्र की सीट पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थी। लिहाज़ा वह चाहकर भी चुनाव नहीं लड़ सकता था। लेकिन उसके दिमाग में सत्ता का ऐसा भूत सवार था, जिसके लिए उसने एक बेहद ही भयानक साज़िश रची।