11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शख्स ने सांप संग रचाई शादी, बताया पूर्वजन्म की गर्लफ्रेंड

अक्सर देखा जाता है कि शादी के लिए अच्छी लड़की के साथ-साथ अच्छा घर भी देखा जाता है। सभी तरह की जानकारी लेकर संतुष्ट होने के बाद शादी तय करते है। शादी के बाद लड़का और लड़की एक-दूसरे के सुख-खुद में साथ देने के अलावा एक साथ जीने मरने की कसम भी खाते है।

2 min read
Google source verification
man marry with cobra

man marry with cobra

अक्सर देखा जाता है कि शादी के लिए अच्छी लड़की के साथ-साथ अच्छा घर भी देखा जाता है। सभी तरह की जानकारी लेकर संतुष्ट होने के बाद शादी तय करते है। शादी के बाद लड़का और लड़की एक-दूसरे के सुख-खुद में साथ देने के अलावा एक साथ जीने मरने की कसम भी खाते है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि एक शख्स ने विषेले सांप से शादी रचा ली है। इस शख्स ने कहना है कि उनकी प्रेमिका की मौत होने के बाद वह सांप के रूप में वापस लौट आई है।

यह भी पढ़े :— भीख में मिला था लॉटरी का टिकट, जैकपॉट लगा और हो गए लखपति

आपने फिल्मों में पुनर्जन्म का किस्सा को कई बार देखा होगा। दुनियाभर में भी कई पिछले जन्म के किस्से आपने पढ़े और देखे होगे। कभी कभी तो पिछले जन्म की सारी बातें जुबान पर याद रहती है। कुछ ऐसा हुआ इस बंदे के साथ। थाइलैंड में रहने वाले युवक का कहना है कि वह अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता है। उसे विश्वास है कि उसकी पूर्व प्रेमिका ने पुर्नजन्म लिया है। लोग उसे कुछ भी कहे या समझे, वह अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेगा। बताया गया है कि युवक की गर्लफ्रेंड की मौत पांच साल पहले हो गई थी।

यह भी पढ़े :— क्या आप जानते हैं इंसान की आत्मा का वजन, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुसार उसके बाद इस शख्स ने 10 फीट लंबे कोबरा सांप से ही शादी कर ली है और अपनी पत्नी की तरह इसको रखता है। शादी करने के बाद से ही युवक नागिन के साथ सोता है, खाना खाता है और तो और रोमांस भी करता है। उसका मानना है कि उसकी गर्लफ्रैंड मरने के बाद इस कोबरा सांप के रूप में जन्म लेकर उसके साथ रहने आई है। सांप से शादी करने के बाद अब दोनों साथ टीवी देखते हैं और पिकनिक भी मनाते हैं। गौरतलब है कि कोबरा सबसे जहरीला सांप होता है, लेकिन युवक की इस पत्नी ने युवक को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाया।