
सूप से भरे बर्तन में रोजाना टॉयलेट कर रहा था शख्स, पूरी सच्चाई सामने आने के बाद पैरों तले खिसक गई ज़मीन
नई दिल्ली। बदले की भावना इंसान से क्या-क्या करा देती है, इस सवाल के जवाब में हम आपके लिए एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर लेकर आए हैं। पूरा मामला चीन का बताया जा रहा है। दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत में एक शख्स को नीचे गिराने और बदला लेने के लिए सभी सीमाएं लांघ गया। हाईनान के हाईकू में डॉन्गबी नाम से नूडल शॉप चलाने वाले मालिक ने देखा कि एक शख्स ने उनके फलते-फूलते व्यापार से इतना चिढ़ने लगा कि उन्हें गिराने के लिए उसने हदें पार कर दीं। शॉप के मालिक ने महसूस किया कि कई दिनों से उनकी दुकान के सूप से बेहद ही अजीब बदबू आ रही है। जबकि आमतौर पर ऐसा होता नहीं था।
जिसके बाद शॉप के मालिक को दाल में कुछ काला लगा, फिर उसने अपनी दुकान में एक सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। लगातार सूप से आ रही बदबू का सारा राज़ उस दिन खुल गया, जब दुकान के मालिक ने फुटेज में एक शख्स की सारी करतूत देख ली। दुकानदार ने देखा कि उनकी दुकान में सूप के बर्तन में एक शख्स हर रात को आकर टॉयलेट कर रहा था। इतना ही नहीं ईर्ष्या में पल रहा व्यक्ति सूप में मल भी मिला रहा था। ये सारा नज़ारा देखने के बाद दुकानदार के पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई। सूप में टॉयलेट करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी था, जो बगल में ही अपना रेस्टॉरेंट चलाता था।
सीसीटीवी फुटेज में मालिक ने देखा कि उसका पड़ोसी किचन में रखे सूप के बर्तन में टॉयलेट कर रहा था। जिसके बाद वह मल निकालता है और उसे एक दूसरे बर्तन में डाल देता है। वीडियो में आरोपी शख्स खाने में मल मिलाते हुए देखा जा सकता था। ये सब देखने के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये सब जलन के मारे किया था। क्योंकि वह दुकानदार की बढ़ती बिक्री से काफी चिढ़ रहा था।
Published on:
26 May 2018 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
