8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेंशन के लिए चक्कर काट-काट कर परेशान हो गया था बुजुर्ग, गले में सांप लपेटकर पहुंच गया तहसील

मानू ने कहा कि यदि उन्हें उनकी पेंशन नहीं दी गई तो वे दफ्तर में ही सांप छोड़ देंगे।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jun 10, 2018

cobra

पेंशन के लिए चक्कर काट-काट कर परेशान हो गया था बुजुर्ग, गले में सांप लपेटकर पहुंच गया तहसील

नई दिल्ली। कर्नाटक के गडक में पेंशन से जुड़ा एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 68 वर्षीय मानू साबा को पिछले कई महीनों से उनकी पेंशन नहीं दी जा रही थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने एक बेहद ही अजीबो-गरीब तरीका अपनाया। मानू ने अपने गले में एक सांप को लपेट लिया और सीधा तहसीलदार के दफ्तर पहुंच गए। मानू के गले में लिपटे सांप को देखने के बाद पूरे तहसील दफ्तर में हड़कंप मच गया।

8 महीने से लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुके मानू ने दफ्तर में घुसकर धमकी भी दे डाली। मानू ने कहा कि यदि उन्हें उनकी पेंशन नहीं दी गई तो वे दफ्तर में ही सांप छोड़ देंगे। मानू ने बताया कि उन्होंने अपनी पेंशन के लिए तमाम सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे। वे स्थानीय डाक घर से लेकर बैंकों तक के चक्कर लगा दिए। लेकिन कहीं से भी उनकी समस्याओं का हल नहीं निकल रहा था।

जिसके बाद परेशान होकर उन्होंने ये तरीका अपनाया। दफ्तर में मानू की गर्दन में लिपटे सांप को देखकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद किसी अधिकारी ने मानू से बातचीत करके उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें उनकी पेंशन दे दी जाएगी। अधिकारी के आश्वासन के बाद मानू ने एक बार फिर से अपने दिल को तसल्ली दी और वहां से चले गए। जानकारी के मुताबिक मानू ने सांप को पास के ही किसी जंगल में छोड़ दिया।

बताते चलें कि मानू को हुई समस्या कोई नई नहीं है। देश में ऐसी दिक्कतें काफी सामान्य हैं, जब बुजुर्गों को अपने ही हक के पैसों के लिए सालों-साल इंतज़ार करना पड़ जाता है। ऐसे मुद्दों पर कई बार गहन चर्चाएं हो चुकी हैं और लगातार होती भी रहती हैं, लेकिन तमाम कोशिशों और चर्चाओं से किसी भी प्रकार का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है।