
कुत्ते का बच्चा समझ पहाड़ों से 'उसे' ले आया शख्स, हकीकत सामने आई तो उड़ गए होश
नई दिल्ली: चीन में रहने वाला एक शख्स पहाड़ों पर घूमने गया था। इस दौरान उसे कुत्ते का बच्चा भटकता हुआ मिला। पहाड़ों पर उसे कुछ हो न जाए, इसलिए वह कुत्ते के बच्चे को बिना कुछ सोचे-समझे घर ले आया। लेकिन कुछ ही दिनों में कुत्ते के बच्चे की ऐसी असलियत सामने आई, जिसे जानकार वह शख्स हैरान रह गया।
भालू के बच्चे को पिल्ला समझकर घर ले आया शख्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में रहने वाला एक शख्स ने भालू के बच्चे को पिल्ला समझकर पाल लिया, लेकिन जब उस आदमी को इस पिल्ले की असलियत पता चली तो वो हैरान रह गया। चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन का ये शख्स तब हैरान रह गया जब उसने देखा कि वो पिल्ला दो पैरों पर चल रहा है। इस घटना के बारे में उस आदमी ने बताया कि इस पिल्ले का वजन 8 महीने में 80 किलो हो गया और वो 2 मीटर लंबा हो गया, तब मुझे अहसास हुआ कि जिसे में पाल रहा हूं वो पिल्ला नहीं भालू का बच्चा है।
भालू को सुरक्षित जंगलों में भेज दिया गया
इस घटना के बाद भालू के बच्चे को उस शख्स ने पिंजरे में रखना शुरु कर दिया, लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आया जब स्थानीय वनकर्मियों को इस बालू के बारे में पता चल गया। उन्होंने इस भालू को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगलों में भेज दिया है।
अपने हाथों से खाना खिलाता, नहलाता था शख्स
बता दें, यह शख्स भालू के बच्चे के परवरिश कुत्ते का बच्चा समझकर ही कर रहा था। वह रोज उसे नहलाता था। उसे खाना खिलाता आैर टहलाने ले जाता था। उसे जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि वह भालू होगा, लेकिन जब उसने अपने पैरों पर चलना शुरू किया तो उसकी हकीकत सामने आ गई आैर यह देख शख्स हैरान रह गया।
Published on:
08 Oct 2018 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
