26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

22 साल के इस युवक को है ऐसी अजीबोगरीब बीमारी, जानकर रह जाएंगे हैरान

ब्रिटेन के सरी के रहने वाले ओली वेदरॉल एक अजीबोगरीब एलर्जी से परेशान हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 15 Nov 2018, 1:41 PM IST

omg

22 साल के इस युवक को है ऐसी अजीबोगरीब बीमारी, जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: ब्रिटेन के सरी के रहने वाले ओली वेदरॉल एक अजीबोगरीब एलर्जी से परेशान हैं। ओली की पूरी जिंदगी बदल चुकी है। वह सामान्य जीवन नहीं बिता पा रहे हैं। उन्हें घर से बाहर कहीं घूमने जाने से पहले सोचना पड़ता है।

मूंगफली से है एलर्जी, पहली बार खाते ही पहुंचे अस्पताल

दरअसल, 22 साल के ओली को मूंगफली से एलर्जी है। ओली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब पहली बार उन्होंने पीनट बटर खाया तो उन्हें अस्पताल जाना पड़ गया था। यह पल उनकी जिंदगी का एक भयानक सपना साबित हुआ। ओली ने बताया कि उनकी बॉडी लाल पड़ गई थी, पूरे शरीर में सूजन आ गई थी। तबीयत इतनी बिगड़ी कि सांस तक लेने में दिक्कत होने लगी।

किसी को किस तक नहीं कर सकते

ओली का कहना है कि वह मूंगफली खाना तो छोड़ सकते थे, लेकिन समस्या यहीं कम नहीं होती क्योंकि कोई भी ऐसा सामान जिसमें मूंगफली का जरा भी इस्तेमाल हो उनके लिए जानलेवा हो सकता था। यहां तक कि वो किसी को किस भी नहीं कर सकते। अगर सामने वाले ने मूंगफली या उसके इस्तेमाल से बना खाना खाया हो तो ये भी ओली के लिए खतरा हो सकता है।

बाहर जाने से पहले सोचना पड़ता है

ओली का कहना है कि वह कहीं घूमने जाने से पहले हजारों बार सोचते हैं, क्योंकि बाहर खाना उनके लिए बड़ी समस्या है। वो कहते हैं, "इस कारण आपकी जिंदगी का बहुत सा समय यह सोचने में ही चला जाता है कि कैसे आप सुरक्षित खाना खाएं। आप तुरंत कहीं भी नहीं जा सकते। पहले अपने खाने का इंतजाम करना होता है।"

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग