27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाक-कान कटवाने के बाद अब इस लड़के की है ये तमन्ना, पूरा मामला जान सन्न रह जाएंगे आप

इस शख्स का जूनून ऐसा है जो जिसे जान आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। लोग जहां सुंदर दिखने के लिए हर तरह की कोशिश करते हैं। वहीं कोलंबिया के रहने वाले 22 साल की इस युवक को दुनिया का सबसे बुरा दिखने वाला इंसान बनने का जूनून है।

2 min read
Google source verification
man who sliced off his nose and ears now has this desire

नाक-कान कटवाने के बाद अब इस लड़के की है ये तमन्ना, पूरा मामला जान सन्न रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। दुनिया में ऐसे कई अजीबोगरीब लोग हैं जिन्हें अपने चहरे से ज़रा सा भी प्यार नहीं होता है। इन लोगों को अपना चहरा बिगाड़ने में न जाने क्या मिलता है। ऐसे कई लोग हैं जो खूबसूरत दिखने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट अपने चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन के शख्स है जो अपने अजीबोगरीब शौक के लिए आजकल सुर्खियों में बना हुआ है। इस शख्स का जूनून ऐसा है जो जिसे जान आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। लोग जहां सुंदर दिखने के लिए हर तरह की कोशिश करते हैं। वहीं कोलंबिया के रहने वाले 22 साल की इस युवक को दुनिया का सबसे बुरा दिखने वाला इंसान बनने का जूनून है। इस जूनून के चलते यह युवक अभी तक नाक, कान, जीभ और आइब्रो कटवा चुका है। वहीं अब भी ये रुकने का नाम नहीं ले रहा है अब यह एक बार फिर कुछ अजीब काम करने की सोच रह है। जो काम ये अपने शरीर के साथ करने जा रहा है उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

खुद को सबसे भद्दा दिखाने की चाहत में इसने अपनी नाक, कान, जीभ और आइब्रो तो कटवा ली है। इतना ही नहीं इसके साथ ही उसने अपने पूरे शरीर पर बहुत सारे डरावने टैटू भी बनवा लिए हैं। एरिक येइनेर हिनाकी रामिरेज नाम के इस शख्स की अब यह चाहत है कि, उसके गुप्तांग को ही हटा दिया जाएं। पेशे से टैटू आर्टिस्ट एरिक ने अपने को लोगों से अलग दिखाने के लिए अब अपना नाम कालका स्कल रख लिया है। इस लुक के लिए उन्होंने अपनी नाक के आधे हिस्से को कटवा लिया और कानों के दोनों बाहरी हिस्से को कटवाकर तीखा बनाकर बाहर निकलवा लिया। इतना ही नहीं कालका ने तो अपनी जीभ को दो हिस्सो में बंटवा लिया और एक पर नीला और दूसरे पर ग्रे रंग करवा लिया है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग