16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजीबो-गरीब तरीके से काला पड़ गया शख्स, कटवाना पड़ा ये अंग.. पूरी कहानी जान कांप जाएगी रूह

पोलैंड में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कर्ली ने कहा था कि वे कैंसर के धब्बे को अपने इन्हीं टैटू से छिपाने चाहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 19 Jul 2018, 12:50 PM IST

curly

अजीबो-गरीब तरीके से काला पड़ गया शख्स, कटवाना पड़ा ये अंग.. पूरी कहानी जान कांप जाएगी रूह

नई दिल्ली। आपने ऐसे हजा़रों-लाखों शौक के बारे में सुना होगा, जो एक आम इंसान के लिए काफी अजीबो-गरीब हो सकते हैं। किसी भी शौक की असली कीमत सिर्फ वही जान सकता है, जो उस शौक को पूरा करने के लिए पूरी दुनिया से पंगे लेने के लिए तैयार हो जाता है। शौक से जुड़ा एक बेहद ही अजीबो-गरीब मामला रूस के कालिनिनग्राद में देखने को मिला। जहां 32 साल के एडन कर्लीकेल नाम के शख्स ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। कर्ली का 90 फीसदी शरीर काली स्याही से ढका हुआ है, क्योंकि उसने अपने शरीर के कुछ ही हिस्से बिना टैटू के छोड़ रखे हैं।

कर्ली ने फैसला लिया है कि वह अपने इस शौक को पूरा करने के लिए अपना निजी अंग भी कटवाकर अलग करा देगा। कर्ली का मानना है कि उसके निजी अंग की वजह से उसके अनोखे काले शरीर के सौंदर्य में दिक्कतें आ रही हैं। कर्ली को कैंसर था, जिसके बारे में पता चलने के बाद उसने अपने शरीर पर टैटू बनवाने की शुरूआत की थी। कर्ली की मानें तो 90 फीसदी शरीर पर टैटू कराने के बाद उसे महसूस हुआ कि उसके निजी अंग की वजह से उसकी सुंदरता में कमी आ रही है। जिसके बाद कर्ली ने ये भयानक सर्जरी कराने का फैसला किया।

कर्ली ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें उसके निजी अंगों को हटाया जा चुका है। कर्ली साल 2017 में आए टीवी शो "Second Face" के दौरान सबसे पहले सुर्खियों में आए थे। पोलैंड में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कर्ली ने कहा था कि वे कैंसर के धब्बे को अपने इन्हीं टैटू से छिपाने चाहते हैं। हालांकि कर्ली ने कैंसर पर जीत प्राप्त कर ली थी, लेकिन बीमारी से उभरने में उनके शरीर की त्वचा पीली पड़ गई थी। अपनी इस त्वचा से कर्ली काफी निराश थे, जिसके बाद उन्होंने टैटू कराना शुरू कर दिया था।