लोगों का मानना है कि खुदा ने खमीम के फौलादी इरादों का पूरा साथ दिया है, जिससे वह इस असंभव कारनामे को पूरा कर पाया। खमीम द्वारा पूरी की गई नौ हज़ार किलोमीटर की पैदल हज यात्रा अपने आप में एक अजूबे से कम नहीं है। जिसे दोहरा पाना किसी अन्य व्यक्ति के लिए चांद से तारे तोड़ने जितना कठिन होगा। लेकिन हां, इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि खमीम जैसे चट्टानी इरादे रखने वाला शख्स इसे दोहरा भी सकता है। वो कहते हैं न कि ऊपरवाले की चौखट पर पहुंचने के लिए भी नसीब होना चाहिए, लगता है खमीम के नसीब में खुदा ने ये चमत्कारी यात्रा भी लिखी हुई थी।