एल्सी को सरकार की तरफ से पब्लिक जगहों की रख-रखाव के लिए कुछ पैसे भी मिलते हैं। इस गांव की वह एकलौती नागरिक होने के नाते गांव की मेयर, क्लर्क और ऑफिसर सबकुछ हैं। मोनोवी गांव पहले से ऐसा नहीं है, 1930 तक यहां लगभग 150 लोग रहा करते थे। लेकिन अब यह गांव सिर्फ एल्सी का घर है।