8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ कपल को दिया जाता है ये खास पान, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

आज हम आपको ऐसे पान के बारे में बता रहे हैं जो उम्मीद कहीं ज्यादा महंगा है, लेकिन इसकी खासियत की वजह से इसे खरीदने के लिए भीड़ लगी रहती है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 26, 2018

omg

सिर्फ कपल को दिया जाता है ये खास पान, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: हमारे देश में पान का एक अलग महत्व है। पूजा-पाठ से लेकर किसी भी खास कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल होता है पान। गांव में लोग बरातियों का स्वागत पान खिलाकर करते है। पान हमारे देश की सबसे पुरानी और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चीजों में से एक है। आयुर्वेद के मुताबिक पान यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए काफी बेहतर होता है। हालांकि, पान तो अक्सर लोग ब्रेथ या माउथ फ्रेशनर के हिसाब से ही खाते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे पान के बारे में बता रहे हैं जो उम्मीद कहीं ज्यादा महंगा है, लेकिन इसकी खासियत की वजह से इसे खरीदने के लिए भीड़ लगी रहती है।

हम बात कर रहे हैं औरंगाबाद के तारा पान सेंटर में बिकने वाले कोहिनूर पान की। खास तौर पर यह पान कपल के लिए बनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पान को खाने से कपल में प्यारा बढ़ता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि इस पान का असर दो दिन तक रहता है। आमतौर पर पान की कीमत 10, 20 या फिर 100 रुपए होती होगी, लेकिन इस पान की कीमत 5000 रुपए है। सुनकर शायद आपको यकीन नहीं हो रहा हो, लेकिन यह सच है। शायद इसलिए इसका नाम भी कोहिनूर रखा गया है।

पान को महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए यह पान अलग अलग—अलग तरीके से बनाया जाता है। यह खास पान कस्तूरी और केसर से बनता है। इसमें एक तरह का लिक्विड पड़ता है, जो पश्चिम बंगाल से मंगाया जाता है। इस पान को बनाने वाले मोहम्मद सरफुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि वो ये पान अनमैरिड कपल को नहीं देते हैं। इसे लोग 'देसी वाइग्रा' के नाम से भी जानते हैं।