
,
नई दिल्ली। Weird Festivals Around The World: हालांकि यह विश्व अजब गजब मान्यताओं और परंपराओं से भरा हुआ है। और जहां हर त्योहार की अपनी एक अलग विशेषता है। लेकिन दुनिया के कई ऐसे देश भी है जिनमें बड़े ही अटपटे त्योहार मनाए जाते हैं। जिनके बारे में शायद आप कभी कल्पना भी ना कर पाएं। तो आज हम आपको दुनिया की अलग-अलग कोनों में मनाए जाने वाले कुछ ऐसे ही अजब गजब फेस्टिवल की जानकारी देंगे जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे:
1. बेबी जंपिंग फेस्टिवल (स्पेन)
नए जन्मे बच्चों को बुरी नजर अथवा बला से सुरक्षित रखने के लिए इस फेस्टिवल को मनाने की परंपरा है। इस फेस्टिवल में एक व्यक्ति डेविल की पोशाक पहनकर बच्चों को ऊपर से लांघ कर जाता है। वहां के लोगों का मानना है कि इससे छोटे बच्चों को नजर नहीं लगती है।
यह भी पढ़ें:
2. मॉस्किटो फेस्टिवल (टैक्सास)
टैक्सास में मनाए जाने वाले इस अजब गजब त्यौहार को मॉस्किटो फेस्टिवल के नाम से जाना जाता है। इस मच्छरों के त्यौहार को टेक्सास के क्लूट में मनाया जाता है। 3 दिनों तक मनाए जाने वाले इस त्योहार में कई तरह-तरह के विचित्र खेलों का आयोजन किया जाता है।
3. जॉनबील मेला (असम)
भारत का एकमात्र मेला जिसमें वस्तु विनिमय प्रणाली पर काम किया जाता है वह असम में मनाया जाता है। इसे जॉनबील मेला कहते हैं। इस फेस्टिवल में होने वाली मुर्गों की लड़ाई पूरे विश्व में लोकप्रिय है।
4. मंकी बुफे फेस्टिवल (थाईलैंड)
आपने लोगों को मंदिरों या रास्तों में बंदरों को खाली की चीजें डालते हुए तो देखा होगा। लेकिन थाईलैंड में 1980 से बनाई जाने वाली मंकी बुफे फेस्टिवल की बात ही निराली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां बंदरों के लिए अलग से भोज का आयोजन किया जाता है, जिसमें उन्हें तरह-तरह के पकवान परोसे जाते हैं। पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ाने के लिए थाइलैंड में इस त्योहार का आयोजन किया जाता है।
5. डे ऑफ द डेड फेस्टिवल (मैक्सिको)
19 सितंबर को देश में आई भूकंप के दौरान मृत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मेक्सिको में डे ऑफ द डेड फेस्टिवल मनाया जाता है। इस भूकंप में करीब 400 से ज्यादा लोग मारे गए थे जबकि घायलों की संख्या 6000 से ज्यादा थी।
6. बैटल ऑफ़ ऑरेंज (इटली)
आपने होली पर रंग गुलाल से एक दूसरे को रंगते हुए तो खूब सुना होगा। लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि इटली में होली रंगों से नहीं बल्कि संतरों से खेली जाती है। यह त्यौहार फरवरी के महीने में इटली में संतरों को एक दूसरे पर फेंककर खेला जाता है।
Updated on:
22 Sept 2021 08:08 pm
Published on:
22 Sept 2021 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
