3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांप के काटने के बाद मां ने बच्ची को पिला दिया दूध, एक के बाद एक दोनों की हुई मौत

बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान ही मौत हो गई तो वहीं थोड़ी देर बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 26 May 2018, 4:51 PM IST

snake

सांप के काटने के बाद मां ने बच्ची को पिला दिया दूध, एक के बाद एक दोनों की हुई मौत

नई दिल्ली। यूपी के मुज़्फ्फरनगर में सांप के काटने से एक साथ दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सांप ने पहले महिला को काट दिया था, जिसके बारे में महिला को मालूम ही नहीं चला। जिसके बाद महिला ने अपनी बेटी को दूध भी पिलाया था। बेटी को दूध पिलाते ही दोनों की हालत काफी खराब हो गई। परिजनों ने देखा कि महिला और बच्ची काफी मुसीबत में हैं, जिसके बाद महिला और उसकी बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां भी दोनों की हालत बिगड़ती ही जा रही थी, लेकिन डॉक्टरों ने अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी।

रिपोर्ट की मानें तो बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान ही मौत हो गई तो वहीं थोड़ी देर बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला मुज़फ्फरपुर के मांडला गांव का 24 मई की शाम का है। मामले पर पुलिस ने बातचीत करते हुए कहा कि सांप ने महिला को सोते हुए में काटा था, लेकिन महिला को इस बात की भनक भी नहीं पड़ी कि एक ज़हरीले सांप ने उसे काट लिया है।

सांप के काटने के कुछ देर बाद सोकर उठी महिला ने अपनी ढाई साल की बच्ची को स्तनपान भी करा दिया। जिससे मां में फैला सांप का ज़हर स्तनपान के ज़रिए बेटी में भी फैल गया। जिससे बेटी की भी हालत बिगड़ती चली गई। मां-बेटी की मौत के बाद डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की मौत सांप के ज़हर से ही हुई थी। महिला और उसकी नन्ही सी बेटी की मौत के बाद गांव के लोग काफी डरे-सहमे हुए हैं। इसके अलावा एक बात और पूरे गांव वालों के दिमाग में गूंज रही है कि सांप के काटने के बाद भी महिला को पता कैसे नहीं चला। जबकि आमतौर पर सांप के काटने से काफी दर्द होता है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब