
समंदर से निकले इस ‘पत्थर’ ने सबको कर रखा है हैरान! छूने पर सामने आई ऐसी सच्चाई
नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले की बात है जब साउथ कैरोलिना के सीब्रूक आइलैंड के बीच लोगों को कुछ ऐसा दिखा जिसे देख सबके पसीने छूट गए। जिसने उसे देखा सब यही अंदाज़ा लगा रहे है कि, आखिर ये क्या हो सकता है? लेकिन किसी को समझ नहीं आ रहा था कि, आखिर यह चीज़ है क्या। लेकिन इसका आकार इसकी चर्चा का विषय बना हुआ है। आज के सोशल मीडिया के इस ज़माने में देखते ही देखते इस अजीब चीज़ की फोटो वायरल होने लगी। हर कोई इस फोटो को देखकर अनुमान लगा रहा है। बता दें कि, इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं, हर किसी को यह चीज़ एक पत्थर के समान लग रही है लेकिन इसे छूने पर इसकी असलियत का पता चलता है। समुद्र में तैरती इस चीज़ को देखते ही लोग हक्के-बक्के तब रह गए जब इस पत्थर जैसी चीज़ को लोगों ने तैरते हुए देखा। बता दें कि, स्थानीय लोगों ने इस अजीब से चीज़ को किनारे तक पहुंचाया फिर देखते ही देखते यह चीज़ सोशल मीडिया पर सबके कौतुहल का विषय बन गई।
लोगों का है यह मानना...
इस फोटो को लेकर लोगों का मानना है कि, यह नासा के बनाए किसी सेटेलाइट का पार्ट हो सकता है। वैसे तो दिखने में भले ही यह आपको चट्टान सा लग रहा हो लेकिन छूने में यह फोम की तरह है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि, यह किसी समुद्री जहाज का कोई हिस्सा भी हो सकता है। लेकिन इस समय स्थानीय लोगों के लिए अनुमान लगाने के लिए गरमा-गरम टॉपिक टाइप है। बाकी जैसे ही कोई पुष्ट जानकारी मिलती है, हम अपनी ख़बरों के ज़रिए आपको उसके बारे में बताएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि, Lowcountry Marine Mammal Network नाम के एक एन.जी.ओ की वेबसाइट ने इस फोटो वो अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर पोस्ट किया है, जिसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।
Updated on:
15 Oct 2018 03:30 pm
Published on:
15 Oct 2018 03:30 pm
