घर में आई तेज़-तर्रार बहू को पाने के बाद जहां ससुराल वाले बेहद खुश हैं, तो वहीं दूसरी ओर शहर के लोग भी लड़की को ऐसा रूप देख कर काफी हैरान हैं। बाद में परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दबंग बहू का यह रूप देख शहर के लोग ही नहीं, पुलिस वाले भी तारीफ कर रहे हैं। यह घटना पानीपत के तहसील कैंप स्थित जवाहर नगर की है। लड़की का नाम स्नेह है, बीते 21 सितंबर को उसकी इशांत के साथ शादी हुई थी। इशांत के पिता वीरेंद्र कुमार पेशे से गारमेंट्स कारोबारी हैं। पूरा मामला 23 सितंबर का है।