
32 साल की ऑक्सफर्ड स्टूडेंट ने अपनी शादी ने किया कुछ ऐसा, सब रह हैरान
नई दिल्ली: आज हम आपको ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी अनोखी शादी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। चर्चा होने भी चाहिए क्योंकि ये शादी आम शादी नहीं बल्कि ऐसी शादी है जो उन महिलाओं को प्रेरित करती है, जो समाजिक बंधनों की वजह से अपने ख्वाबों की पोटली बांधकर रख देती हैं।
क्या है पूरा मामला?
लंदन में रहने वाली जेमिमा ऑक्सफर्ड स्टूडेंट हैं। उनकी उम्र 32 साल हो चुकी है। यानि ऐसी उम्र जब परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के पास सिर्फ एक सवाल होता है कि शादी कब कर रहे हो। जेमिमा को भी इसी सवाल का सामना करना पड़ता था। उन्होंने इससे बचने के लिए एक अनोखा रास्ता चुना। जेमिमा ने अपनी शादी की पूरी तैयारी की, दोस्तों और परिवार को भी बुलाया और फिर खुद से ही शादी कर इस सवाल का जवाब सबको दिया।
शादी के दौरान लोग रह गए हैरान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेमिमा ने अपनी शादी के लिए पूरी तैयारी की और इसके लिए खास वेडिंग गाउन भी तैयार किया। वेडिंग वेन्यू तक भी जेमिमा पूरी तरह से पारंपरिक अंदाज में आईं और फिर शादी की जगह पर सब हैरान रह गए, जब उन्होंने देखा कि इस शादी में कोई दूल्हा नहीं है।
पढ़ाई पूरी करने के लिए खुद से की शादी
दरअसल, जेमिमा ने ऑक्सफर्ड की पढ़ाई पूरी करने के लिए खुद से ही शादी कर ली। शादी के बाद वह बाइक पर बैठकर विदा भी हुईं। जेमिमा का कहना है कि खुद से शादी करने का उनका फैसला परिवार और दोस्तों के लिए निराश करने वाला था, लेकिन उन्हें यह कहीं से गलत नहीं लगता। बता दें, जेमिमा पहले अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। उनके इस फैसले से उनके घरवाले निराश हैं। वहीं, जेमिमा ने अपनी पढ़ाई के फंड के लिए फेसबुक पेज भी बनाया है।
Updated on:
11 Oct 2018 04:38 pm
Published on:
11 Oct 2018 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
