1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में दिखी नागमणि, लोग करने लगे कोबरा सांप की पूजा

Naagmani Found : कर्नाटक के एक गांव का है मामला, कुत्ते के भौंकने पर इक्कट्ठा हुए थे लोग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 29 Dec 2019, 10:43 AM IST

Naagmani Found

Naagmani Found

नई दिल्ली। दुनियाभर में अक्सर कई घटनाएं होती रहती हैं। कई लोग इसे चमत्कार का नाम दे देते हैं। ऐसी ही एक घटना कर्नाटक में देखने को मिली। जहां खेतों में लोगों को नागमणि (naagmani) दिखाई दी। ये देख लोग हैरान रह गए। उन्हें उसके पास एक कोबरा सांप (cobra snake) भी दिखाई दिया। लोग अचानक सांप की पूजा करने लगे।

एक महिला ने अपना दूध दान कर बचाई 5 बच्चों की जान, लोगों ने कहा ये है सुपरमॉम

बताया जाता है कि कर्नाटक (karnataka) के एक गांव में लोगों ने एक दुर्लभ प्रजाति का कोबरा सांप देखा। सांप के सिर पर लाल रंग की रोशनी चमक रही थी। लोग इसे चमत्कार समझकर सांप की पूजा (worship) करने लगे। सांप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार खेत के पास एक कुत्ता तेज-तेज भौंक रहा था। कई बार उसे चुप कराने के बावजूद उसका भौंकना बंद नहीं हुआ तो कुत्ते के मालिक ने आस-पास देखा तो उन्हें कोबरा सांप दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने दूसरे गांववालों को दी। चूंकि सांप के सिर से रौशनी निकल रही थी। तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि ये रौशनी नागमणि की वजह से निकल रही है। जबकि जानकारों के मुताबिक कुछ खास किस्म के सांपों में एक ऐसी रेखा होती है जो धूप में चमकती है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब