
इस पुरानी कार के अंदर झांकते ही पुलिस ऑफिसर के दिल के हो गए टुकड़े
नई दिल्ली। एक पुलिस ने लगभग 2:30 बजे अपनी गश्त के दौरान एक अनजान कार को देखा। वह बताते हैं की देखने पर मानों लग रहा हो वो काफी दिनों से यहां पड़ी हो, लेकिन जो इस पुलिस ऑफिसर ने देखा उसे देख वो अवाक रह गया। आखिर उसने ऐसा क्या देख लिया जिसने उसकी आंखें नम कर दीं? लियोनार्डो अल्मेडा मैसाचुसेट्स के टाउनटन पुलिस डिपार्टमेंट के एक नए सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए थे वो इस इलाके में नए थे। उस रात वे अपने प्रशिक्षण अधिकारी के साथ उस इलाके में गश्त लगाने निकले थे।
यहां फॉरी किक्स स्पोर्ट सेंटर पार्किंग में एक कार पार्क की गई थी जो बेहद ही पुरानी लग रही थी। पुलिस ऑफिसर के जब उस कार पर लाइट मारी तो उन्हें अंदर कुछ चमकता नजर आया, आपको बता दें, ये कोई कार नहीं थी ये एक घर था यहां एक बेहद खुश परिवार रहता था जब ऑफिसर ने कार के अंदर झांका तो पाया की उसके अंदर एक आदमी, औरत और उनके दो बच्चे रह रहे थे, जो कि 2 और 3 साल की उम्र के मालूम देते थे। जब अधिकारियों ने उन दो बच्चों के पिता से संपर्क किया तो उन्हें कुछ बात पता चली। उस मजबूर पिता ने अल्मेडा को बताया कि "उनकी मां के घर बेचने के बाद हाल ही में उनका परिवार बेघर हो गया था और सड़क पर आ गया अब उनके पास बस एक कार ही बची थी तो उन्होंने उसे ही अपना घर बना लिया और यहीं बसर करने लगे।"
यह कहानी सुन ऑफिसर का दिल टूट गया। उन लोगों ने खुद की पहल से उनकी मदद करने की ठानी, अलमेडा ने वहां के एक होटल से संपर्क किया और 190 डॉलर के बिल का भुगतान करके अपने ही पैसों होटल में एक कमरा दिलाया। इतना करने के बाद भी जब लियोनार्डो का दिल नहीं माना तो उन्होंने परिवार के सहायता के लिए बाल और परिवार के विभाग से संपर्क किया ताकि उन्हें कोई स्थाई घर मिल सके।
Published on:
01 Sept 2018 03:16 pm
