
दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो रहस्यमयी हैं। इनका रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया। 21वीं सदी में भी लोग ऐसी जगहों के बारे में जानकर चौंक जाते हैं। राजस्थान में भी कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं। इन जगहों के रहस्यों को आजतक कोई नहीं जान पाया, लेकिन इनके चर्चे हर किसी की जुबान पर रहते हैं। राजस्थान में ऐसे कई रहस्यमयी मंदिर हैं। इनमें से एक मंदिर रहस्यों से भरा पड़ा है। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति गलती से भी शाम ढलने के बाद इस मंदिर में रुक जाता है तो वह हमेषा के लिए पत्थर का बन जाता है।
बाडमेर में है किराडू मंदिर
.यह रहस्मयी मंदिर राजस्थान के बाडमेर जिले में स्थित है। इस रहस्मयी मंदिर का नाम किराडू मंदिर है। लोग इस मंदिर के नाम से खौफ खाते हैं। यहां पर्यटक तो काफी आते हैं, लेकिन शाम ढलने से पहले ही वहां से लोग चले जाते हैं। शाम होते ही वह मंदिर सुनसान हो जाता है। इसके पीछे एक खौफनाक वजह है। माना जाता है कि शाम ढलने के बाद अगर कोई भी इस मंदिर में रुक जाता है तो वह हमेषा के लिए पत्थर का बन जाता है।
साधु ने दिया था श्राप
इस किदवंती के पीछे एक कहानी है। माना जाता है कि यह सब एक साधु के श्राप के कारण हुआ। बताया जाता है कि एक साधु ने श्राप दिया था, इसी वजह से कोई भी अगर शाम ढलने के बाद इस मंदिर में रुक जाता है तो वह हमेषा के लिए पत्थर का बन जाता है। लोगों का कहना है कि आजतक कोई भी व्यक्ति शाम ढलने के बाद वहां से वापस नहीं लौटा है।
हालांकि इस मंदिर की खूबसूरती लोगों को बहुत भाती है। ये मंदिर खंडहरों के बीच स्थित है। यहां अक्सर लोग पिकनिक मनाते जाते है, लेकिन शाम होने से पहले ही वापस लौट जाते हैं।
दिन में लगती है लोगों की भीड़
किराडू का मंदिर पूरे देष में प्रसिद्ध है। यह बहुत ही खूबसूरत है। इसकी दीवारों पर बहुत ही खूबसूरत नक्काषी की गई है। इसी कारण लोग इस मंदिर को देखने आते हैं। दिन में यहां पर्यटकों और सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। वहीं कुछ लोग तो इस मंदिर से इतना खौफ खाते हैं कि इसे दूर से देखकर ही लौट जाते हैं। वो लोग इस मंदिर में अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। वहीं जो लोग मंदिर में जाते हैं, वे शाम होने से पहले ही वापस लौट जाते हैं।
Published on:
31 Dec 2020 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
