नई दिल्ली। हम अकसर रास्ते में चलते वक्त कई तरह की आवाज़ें सुनते रहते हैं। ज़्यादातर मामलों में हम ऐसी आवाज़ों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन थाईलैंड से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां की सड़कों के किनारे चल रहे एक शख्स को सीवर के नीचे से रोने की आवाज़ आ रही थी, जो सुनने में थोड़ी अजीब सी लग रही थी। जिसके बाद वह शख्स वहीं रुक गया, उसे लगा कि सीवर के अंदर कुछ ऐसी चीज़ है जो काफी दिक्कत में है और उसकी मदद करनी चाहिए। शख्स के पास कई तरह के औजार थे, जैसे- कुदाल, लोहे की रॉड आदि। औजार के साथ शख्स शायद अपने काम पर जा रहा था। वह काम में थोड़ी देरी तो कर सकता था, लेकिन उस आवाज़ को सुनने के बाद उसे नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता था।