
p1
तुर्की बिन अब्दुल्लाह सऊदी अरब के शहज़ादा हैं। शहजादे तुर्की बिन अब्दुल्लाह बीते दिनों तब चर्चा में आये जब उन्हें पहली बार लंदन की सड़कों पर अपने सोने की कारों के काफिले के साथ घूमते देखा गया था। उनकी गोल्डन कारों के काफिले में रॉल्स रॉयस फेंटम कूपे, मर्सिडीज, हमर और लम्बोर्गिनी एवेंटाडोर जैसे सुपर कार शामिल हैं, जिन्हें वो अक्सर एक साथ लेकर सड़कों पर दिखायी देतें हैं।
बीते दिनों जब वो ब्रिटेन घूमने आए तो उन्होंने अपनी सोने की सुपर कार लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर को लंदन के मेफेयर स्ट्रीट पर गलत तरीके से पार्क कर दिया था। इस पर पुलिस ने उन्हें तीन करोड़ रुपए जुर्माने का गोल्डन टिकट थमा दिया। ये कोई पहला मामला नहीं, जिसमें बिन अब्दुल्लाह ने इतना बड़ा जुर्माना दिया हो, वो अक्सर ऐसे जुर्माने भरते रहते हैं।
शहजादे तुर्की बिन अब्दुल्लाह की गाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर हुए हैं। राजकुमार तुर्की बिन अब्दुल्लाह के इंस्टाग्राम अकाउंट को 73 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अपने अकाउंट पर इन्होंने अब तक 180 से ज्यादा वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। अधिकतर वीडियो और तस्वीरों में उनकी गाड़ियां ही नजर आ रही हैं।
Published on:
2 May 2016, 2:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.