27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समुद्र की सतह पर वैज्ञानिकों को दिखी ऐसी चीज, नजारा देख रह गए दंग

कैलिफोर्निया के समुद्र की सतह पर वैज्ञानिकों को ऐसी चीज दिखी, जिसे देखकर वह आश्चर्य में पड़ गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 31 Oct 2018, 2:28 PM IST

omg

समुद्र की सतह पर वैज्ञानिकों दिखी ऐसी चीज, नजारा देख रह गए दंग

नई दिल्ली: कैलिफोर्निया के समुद्र की सतह पर वैज्ञानिकों को ऐसी चीज दिखी, जिसे देखकर वह आश्चर्य में पड़ गए। नजारा देखकर वैज्ञानिकों को अचंभे से ज्यादा खुशी हुई। वैज्ञानिक समुद्र में प्रवाल शैलों और स्पंज के अध्ययन के लिए गए थे।

समुद्र की सतह पर दिखे ऑक्टोपस


जीव वैज्ञानिक चाड किंग के मुताबिक, पिछले सप्ताह वैज्ञानिकों की टीम को समुद्र की सतह पर करीब एक हजार आॅक्टोपस मिले हैं। आॅक्टोपसों का ये समूह समुद्र की सतह से तीन किलोमीटर नीचे मौजूद था। इस जलीय अभयारण्य के अध्ययन के लिए वहां मौजूद एक विशेष पोत के कैमरों की मदद से पहली बार इनका पता लगा।

पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ देख गए आॅक्टोपस

उन्होंने बताया कि यहां पर इतनी बड़ी संख्या में अंडे सेते हुए मादा ऑक्टोपसों को पहली बार देखा गया है। हाालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ऑक्टोपसों ने ये जगह क्यों चुनी, जबकि ये इलाका श्रिम्प, घोंघों और अन्य छोटे प्राणियों के प्रजनन के लिए उपयुक्त समझा जाता है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग