30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रावण की ये इच्छाएं जानकार आपके होश उड़ जाएंगे

आज इस खबर में हम रावण की उन्हीं इच्छाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 1 Dec 2018, 4:03 PM IST

ravan

रावण की ये इच्छाएं जानकार आपके होश उड़ जाएंगे

नई दिल्ली: रामायण काल के सबसे बड़े खलनायक रावण को आज दुनियाभर में जाना जाता है। रावण को हमेशा से अपने ऊपर अहंकार था और वो हमेशा ही सबसे आगे निकलना चाहता था और उसकी कई इच्छाएं भी थीं। आज इस खबर में हम रावण की उन्हीं इच्छाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे।

आपको बता दें कि रावण एक कुशल राजनीतिज्ञ, सेनापति और वास्तुकला का मर्मज्ञ होने के साथ-साथ ब्रह्मज्ञानी तथा बहु-विधाओं का जानकार था। उसे मायावी इसलिए कहा जाता था कि वह इंद्रजाल, तंत्र, सम्मोहन और तरह-तरह के जादू जानता था। आपको बता दें कि उसके पास एक ख़ास तरह का विमान था जिसे वो खुद ही इस्तेमाल करता था। बता दें कि रावण अपने आपको सर्वोपरि समझता था और दुनिया को अपने वश में करना चाहता था।

रावण का अहंकार इतना ज्यादा हो गया था कि वह अपने आपको ईश्वर मानता था और वह तीनों लोकों पर शासन करना चाहता था। उसका स्वर्ग तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का निर्माण करने का सपना था।

रावण को अपनी शक्ति पर गुमान था और वह ये समझता था कि वो शक्तिमान है। इसीलिए वह अपनी शक्ति पर भरोसा करके किसी को भी युद्ध के लिए ललकार देता था। इसी के चलते रावण भगवान शिव, सहस्रबाहु, बाली आदि से युद्ध में पराजित हुआ था।

रावण को अपनी तारीफ सुनने की बहुत बुरी आदत थी। वह उन लोगों को कभी माफ नहीं कर पाता था, जो उसकी निंदा करते थे या जो उसको उसके अवगुणों से परिचित कराते थे। इसी के चलते उसने अपने शुभचिंतकों को अपने से दूर कर दिया था जैसे उसका भाई विभीषण, नाना माल्यवंत आदि।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग