17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में मिट्टी हटाते समय किसान के हाथ से टकराई एेसी चीज, बाहर निकाला तो उड़े होश

खेत की खुदाई के बाद जो चीज बाहर निकली उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 4 Jul 2018, 11:33 AM IST

omg

खेत में मिट्टी हटाते समय किसान के हाथ से टकराई एेसी चीज, बाहर निकला तो उड़े होश

नई दिल्ली: बिहार के भगवानपुर में एक अजब-गजब किस्सा हुआ। यहां एक किसान अपने खेत में मिट्टी खोदकर बराबर कर रहा था। अचानक से उसका कुदाल लोहे जैसी किसी चीज से टकराया। वह इसे पत्थर समझ रहा था, लेकिन जब उसने इसे बाहर निकला तो उसके होश उड़ गए। इस बात का पता लगते ही लोगें की भीड़ लग गई।

किसी ने कहा शिव प्रतिमा तो कोई बोला कार्तिकेय

बिहार के भगवानपुर में ओरगांव है। यहां मंगलवार को किसान कमलेश तिवारी कुदाल से मिट्टी बराबर कर रहा था। अचानक से कुदाल किसी चीज से टकराया। उसने इसे बाहर निकाला तो दिखा कि यह एक मूर्ति है। इसके बाद देखने वालों की भीड़ लग गई। जब मूर्ति से मिट्टी हटाई गई तो कुछ लोग इसे भगवान कार्तिकेय कोई शिव प्रतिमा तो शिवलिंग होने की बात करने लगे।

पहली या दूसरी सदी की है मूर्ति

इस मामले में जानकारों का कहना है कि यह प्रतिमा पंचमुखी शिवलिंग के ऊपर का हिस्सा है। यह आरंभिक काल की प्रतिमा है। तब यह काफी बड़ी रही होगी। लाल पत्थर पर आकृति उकेरी गई है। इसका निर्माण पहली-दूसरी सदी में हुआ होगा, क्योंकि गुप्त काल में ही वाराणसी व सारनाथ में लाल पत्थर पर कलाकृति किए जाने का साक्ष्य मिलता है।

पहले भी खुदाइर् के दौरान मिल चुकी हैं एेसी मूर्तियां

बता दें, इससे पहले भी कई जगहों से खुदाई के दौरान भगवान की मूर्ति या सोने के सिक्के निकलने जैसी खबरें सामने आती रहीं हैं। इससे पहले अप्रैल में बिहार में ही एक जगह शौचालय निर्माण के लिए गड्ढे खुदाई के दौरान प्राचीन काल के काले पत्थर की भगवान विष्णु की मूर्ति निकली थी। सूचना मिलते ही इलाके से लोग देखने के लिए भारी तादाद में आने लगे। लोग इस मूर्ति पर चढ़ावा चढ़ाकर पूजा-अर्चना करने लगे। लोगों का कहना था कि इस मूर्ति की स्थापना की जाएगी।