6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुढ़ार के सिटका टोला में अजीबोगरीब हरकत कर रही किशोरियां

खाड़ा गांव के सिटका टोला में किशोरियों की असामान्य हरकत

less than 1 minute read
Google source verification

शहडोल. बुढार जनपद के खाड़ा गांव के सिटका टोला में किशोरियों की असामान्य हरकत को लेकर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। किशोरियों की इन हरकत से गांव वाले भी परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार, किशोरियां अचानक अपना बाल खोल कर झूमने लगती हैं और कुछ देर बाद बेहोश हो जाती है। यह पिछले तीन दिन से चल रहा है। गांव के पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी लेकिन बुढ़ार अस्पताल से कोई नहीं पहुंचा। बाद में शनिवार को सीएमएचओ डॉ. एके लाल को जानकारी दी गई। सीएमएचओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम शनिवार को सिटका टोला भेजा, यहां पर डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य की जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि, सुबह व शाम के समय कुछ किशोरियांं असामान्य हरकत कर रही हैं। बाद में कुछ समय बाद ठीक भी हो जाती हैं। ग्रामीण इसे अंधविश्वास और जादू टोना से जोडकऱ देख रहे हैं। सीएमएचओ एके लाल के अनुसार, किशोरियां आम बीनने गई थी तभी आपस में विवाद हुआ था। धूप में भी काफी समय तक किशोरियां थी। संभवत इसी वजह से चक्कर आ रहा था और असामान्य हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की है, सामान्य मिला है। रविवार को दूसरी टीम भी गांव जाएगी।

जुआ खेलते दो पकड़ाए
बुढ़ार थाना क्षेत्र से पुलिस ने जुआ खेलते दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली कि मंदिर के पास कुछ व्यक्ति हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, पुलिस दबिश देकर मनोज कुमार गुप्ता व राजेश गुप्ता दोनों निवासी बुढ़ार के कब्जे से ताश के पत्ते व 300 रुपए नकदी जब्त की। पुलिस दोनो आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।