10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने बच्चे को लेकर रेल की पटरी पर गिर गई मां, सामने से ट्रेन को आते देख पिता भी कूदा, फिर हुआ…

लंदन के बेकर स्ट्रीट रेलवे स्टेशन पर एक परिवार के तीन सदस्यों के साथ दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, लेकिन उन्हें खरोंच तक नहीं आई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 10 Sep 2018, 12:56 PM IST

Demo pic

अपने बच्चे को लेकर रेल की पटरी पर गिर गई मां, सामने से ट्रेन को आते देख पिता भी कूदा, फिर हुआ...

नई दिल्ली। कहावत है कि 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोय' यानि कि अगर स्वयं खुदा आपकी रक्षा कर रहे हैं तो कोई भी आपको क्षति नहीं पहुंचा सकता। ऐसा आपने भी कई बार देखा होगा कि इंसान मौत के मुंह तक जाकर भी सुरक्षित वापस निकल आता है ऐसा बिना किसी अलौकिक शक्ति के होना संभव नहीं। कुछ ऐसा ही वाक्या फिर से देखने को मिला जहां एक परिवार के तीन सदस्यों के साथ दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, लेकिन उन्हें खरोंच तक नहीं आई।

हम यहां बात लंदन की कर रहे हैं जहां मां, बाप और बच्चे के सिर के ऊपर से पूरी की पूरी ट्रेन निकल गई, लेकिन उन्हें बिल्कुल भी चोट नहीं पहुंची।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि लंदन के बेकर स्ट्रीट रेलवे स्टेशन पर एक महिला अपने बच्चे के साथ चल रही थी।ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस का कहना है कि वह महिला अपने बच्चे के साथ बेकर स्ट्रीट अंडरग्राउंड स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चल रही थी।

जाने-अनजाने में वह महिला रेलवे प्लेटफॉर्म के बेहद करीब आ गई थी। इसी बीच महिला अपनी संतुलन खो बैठी और अपने बच्चे के साथ सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर गई। जब उसके पति की नजर इस दृश्य पर पड़ी कि तो अपनी पत्नी और बच्चे को बचाने के लिए वह भी ट्रैक पर कूद गया।

उस वक्त उस ट्रैक पर एक ट्यूब ट्रेन आ रही थी। फूल स्पीड में ट्रेन को आते देख उन्होंने दिमाग का इस्तेमाल किया। बिना देर किए वे ट्रैक में ही बने एक गड्ढे के अंदर घुस गए। इसके बाद ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ट्रेन के गुजर जाने के बाद तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बाद में ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का चेक कर घटना का निरीक्षण किया और यात्रियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में वे इस तरह की गलती को करने से बचें।