
expensive cake
नई दिल्ली। इस दुनिया में बहुत से लोग ऐसे होते है जो अपने कारनामों की वजह से जाने जाते है। ये लोग हमेशा कुछ हटकर करने की सोचती है। इनके द्वारा किए गए काम की दुनियाभर में चर्चा होती है। आपने कई बर्थडे पार्टी में गए होते है, हर पार्टी में आपको अलग केक देखा होगा। आज आपको एक ऐसे केक के बारे में बताने जा रहे है। जिसको दुनिया का सबसे महंगा केक बनाया जा रहा है। खबरों के अनुसार, इसकी कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रह है। सोशल मीडिया पर इस अनोखे केक की तस्वीरें वायरल हो रही है।
देखकर कोई भी खा सकता है धोखा
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अनोखे केक को दुबई की सेलिब्रिटी केक डिजाइनर डेबी विंघम ने तैयार किया है। सबसे खास बात यह है कि यह केक एक हुबहू एक लड़की की नजर आता है। इसको देखकर कोई भी धोखा जा सकता है। इसको तैयार करने में काफी समय लगा है। इतना ही नहीं इसमें कई महंगी चीजों का इस्तेमाल भी किया गया।
कई महंगी चीजों का इस्तेमाल
इस अनोखे केक को तैयार करने में 10 से ज्यादा दिन का समय लगा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें 1000 असली मोती, 5000 फूल, 1000 अंडे और 25 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि इस केक का वजन करीब 100 किलो का है।
केक की कीमत में खरीद सकते है कई कारे
इस केक को बनाने के साथ ही डेबी विंघम के नाम दुनिया का सबसे महंगा केक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। एक ओर खास बात यह है कि इस केक की कीमत में कई कारे खरीद सकते है। इस केक को इसी साल की शुरुआत में दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए एक ब्राइडल शोकेस में पेश किया गया था।
Published on:
06 Jan 2021 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
