27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इतने हज़ार की है ये ‘सपनों की चप्पल’, कहीं उतारकर भूल गए तो पड़ सकते हैं लेने के देने

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। ये एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट का स्क्रीनशॉट है जिसमें एक चप्पल का ऐड दिया गया है।

2 min read
Google source verification
this chappal costs 45000

इतने हज़ार की है ये 'सपनों की चप्पल', कहीं उतारकर भूल गए तो पड़ सकते हैं लेने के देने

नई दिल्ली। इंडिया में तो एक ही सामान है जिसके खोने का उतना दुःख नहीं होता जितना बाकि सब चीजों के खोने का होता है। और वो हैं चप्पलें जी हां! हम ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारत में तो मंदिर, गुरुद्वारे के बाहर से चप्पलें फ्री में मिल जाया करती हैं। फिर जिसकी चप्पल गायब हुई वो किसी दूसरे की चप्पल उड़ा ले जाता है और ऐसे ही ये चेन चलती रहती है। लेकिन नॉर्मल से दिखने वाली जिस चप्पल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसकी कीमत जान आप हैरत में पड़ जाएंगे। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। ये एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट का स्क्रीनशॉट है जिसमें एक चप्पल का ऐड दिया गया है। जिसकी कीमत इतनी है कि आपको इनकी रखवाली रखने के लिए एक गार्ड रखना पड़ेगा! स्क्रिनशॉट में साफ देख सकते हैं इन चप्पलों का रेट 45 हजार 393 रुपये 97 पैसे हैं। लोग सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर करते हुए कमेंट कर रहे हैं कि, 'इतनी महंगी चप्पल तो खरीदने के लिए भी लोन लेना पड़ेगा।'

आपको जानकर ज़रा सी भी हैरानी नहीं होगी कि, इतनी महंगी चप्पल को आप ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं उसके लिए आपको 2,137 रुपये प्रति माह देने होंगे। अब सोचने वाली बात है कि इस चप्पल में ऐसी क्या खास बात है जो इसे इतना महंगा बनाती है। शॉपिंग पोर्टल ने फिलहाल इस चप्पल के बारे में ज्यादा डिटेल नहीं दी है लेकिन आपको एक बात और जानकर हैरानी होगी कि, इस यूनिक चप्पल का डिलीवरी चार्ज 765.56 रुपये है अब इतनी महंगी चप्पल को स्टोर से लाने में सिक्योरिटी वगैराह की ज़रुरत तो पड़ेगी ही।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग