
relationship with Silicon Doll
नई दिल्ली। यह दुनिया कई अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है, यहां तरह-तरह की चीजें होती रहती हैं। इनको देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है। डॉल यानी गुड़ियां से बच्चे खेलते है और अपना मनोरंजन करते है। अब वहीं डॉल बच्चों के खिलौने से निकलकर इंसान के जीवन साथी का रूप ले रही है। कुछ लोगों ने प्यार की परिभाषा को एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। अब आदमी इंसान से नहीं बल्कि गुड़िया से प्यार करने लगा है। हांग कांग के रहने वाले 34 साल के जी टियन रॉन्ग की एक अनोखी लव स्टोरी है। जी की कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी तो उन्होंने एक सिलिकॉन डॉल को ही अपनी गर्लफ्रेंड बना लिया और इसके साथ रिलेशनशिप में रहने लगा। कई लोगों ने उनका मजाक बनाया लेकिन उन्होंने लोगों की बातों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया।
2 साल से रिलेशनशिप में
खबरों के अनुसार, जी गर्लफ्रेंड का नाम मोची है है जिसके साथ वह पिछले 2 साल से रिलेशनशिप में है। उसका कहना है कि वह इस रिश्ते से बहुत खुश है। वह अपनी और मोची की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। वह अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता है। जी का कहना है कि उनकी पहले की इंसानी गर्लफ्रेंड्स काफी डिमांडिंग थीं। वह हमेशा कुछ ना कुछ मांगती रहती थीं। गर्लफ्रेंड की इस हरकत से वह काफी परेशान हो गया था। जी का कहना है कि मोची उनसे कुछ नहीं मांगती और उनकी ओर हमेशा ध्यान देती है।
ऑनलाइन खरीदी
एक रिपोर्ट के अनुसार, जी ने इस गुड़िया को 10 साल पहले एक एडल्टी सामानों क दुनिया पर देखा था। वे दुकान से गुजर रहे थे तो उनकी नजर इस गुड़िया पर पड़ी जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत थी। लेकिन उसकी कीमत 10,000 यूएस डॉलर के कारण वे इस को खरीद नहीं सकें। साल 2019 में फिर से उनका उसी दुकान से गुजरना हुआ। इस दौरान उनकी नजर डॉल पर पड़ी। उस वक्त तक उस डॉल की कीमत में काफी कमी आ गई थी। फिर उन्होंने बिना देर किए एक वैसी ही डॉल ऑनलाइन खरीद ली। इसके बाद से दोनों एक साथ रह रहे है।
करते है खास देखभाल
वैसे मोची एक सेक्स डॉल है जो पुरुषों के लिए बनाई जाती है। लेकिन जी ने कहा कि उन्होंने आज तक मोची को किस तक नहीं किया है। उनको मोची के साथ रहना बहुत अच्छा लगता है। वो मोची के साथ कुछ भी करने से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उससे डॉल खराब हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जी अपनी गर्लफ्रेंड मोची खास देखभाल करते है। वह रोजाना उसकी स्किन को साफ करते है और उस पर पाउडर भी लगते है। मोची को वह नए नए कपड़े भी खरीद कर लाते है और पहनाते है।
Published on:
03 Feb 2021 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
