1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला ने अजीब कारण के चलते पति से मांगा तलाक, जज ने सुनाया अनोखा फैसला

Divorce Lawsuit For Strange Reason: एक महिला ने अपने पति से तलाक मांग लिया। पर तलाक मांगने का कारण काफी अजीब है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 3 Feb 2024, 12:46 PM IST

divorce_lawsuit.jpg

Divorce lawsuit

नहाना और खुद को साफ रखना हर व्यक्ति की ज़िम्मेदारी होती है। कई लोग हर दिन जल्द सुबह नहा लेते हैं। कई लोग तो दिन में एक से ज़्यादा बार भी नहाते हैं। गर्मियों में ऐसे लोगों की संख्या ज़्यादा होती हैं जो हर दिन एक से ज़्यादा बार नहाते हैं। सर्दियों में ठंड की वजह से दिन में एक से ज़्यादा बार नहाने वालों की संख्या कम हो जाती है और साथ ही कई ऐसे लोग भी होते हैं जो सर्दियों में कई दिन तो एक बार भी नहीं नहाते। हालांकि ऐसे लोग भी हैं जो गर्मियों में भी रोज़ नहीं नहाते। पर क्या आपने सोचा है कि नहीं नहाने की वजह से कोई किसी पर मुकदमा कर सकता है? और वो भी तलाक का? सुनने में अजीब ज़रूर लगेगा पर यह सच है। तुर्की में एक महिला ने अपने पति के साथ ऐसा ही किया।


नहीं नहाता पति, चाहिए तलाक

तुर्की में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दायर करते हुए तलाक की मांग की है। महिला ने दावा किया है कि उसका पति कभी से ही नहाता है। इतना ही नहीं, वह लगातार 5-6 दिन तक कपड़े भी नहीं बदलता। इस वजह से उसके शरीर और कपड़ों से काफी बदबू भी आती है। इतना ही नहीं, महिला ने यह भी बताया कि उसका पति हफ्ते में सिर्फ 1 या 2 बार ही अपने दांत साफ करता है।


जज ने सुनाया अनोखा फैसला

कोर्ट में जज ने महिला के दावे की पुष्टि के लिए कुछ गवाहों को बुलाया। गवाहों में महिला के पति के परिचित और उसके साथ काम करने वाले लोग शामिल थे। सभी ने इस बात की पुष्टि की कि शख्स अपनी साफ-सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखता था। महिला के दावे की पुष्टि होने के बाद जज ने तलाक को मंज़ूरी दे दी। साथ ही शख्स को उस महिला को हर्जाने के तौर पर 16,500 डॉलर्स यानी कि करीब 13 लाख 69 हज़ार रुपये चुकाने का आदेश भी दिया। इसे अनोखा फैसला इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि एक शख्स को नहीं नहाने की वजह से तलाक के साथ ही हर्जाना भी भुगतना पड़ा।

यह भी पढ़ें- आगे से पटाखा जलाना पड़ा भारी, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब