10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शख्स ने खाई Ghost Chili, गले में हुआ ढाई सेंटीमीटर का छेद!

अमेरिका के एक 47 साल के शख्स ने भी मिर्ची खाने की शर्त लगा ली। शर्त के मुताबिक उसे मिर्ची भरा बर्गर खाना था।

less than 1 minute read
Google source verification

image

raghuveer singh

Nov 02, 2016

अमेरिका के एक 47 साल के शख्स ने भी मिर्ची खाने की शर्त लगा ली। शर्त के मुताबिक उसे मिर्ची भरा बर्गर खाना था। बर्गर की टिक्की भूत झोलकिया मिर्च से बनी थी। भूत झोलकिया नाम की मिर्च दुनिया की सबसे तीखी मिर्च है। इसे घोस्ट चिली के नाम से भी जाना जाता है।

जैसा इसका नाम है वैसा ही काम भी। जैसे ही उसने पूरा बर्गर खाया, थोड़ी ही देर में उसे उल्टी होने लगी। वो बैचेन होने लगा। उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। उल्टी एक बार शुरू हुई, तो रुकने का नाम नहीं ले रही थी।

इसकी वजह से उसके गले पर इतना तेज प्रेशर पड़ा कि गले में छेद हो गया। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके गले में ढाई सेंटीमीटर का छेद हो गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक उसके फूड पाइप में एक इंच का छेद हो गया। 14 दिनों तक उसका इलाज चला। तब जाकर उसकी जान बची।

आपकों बता दे कि इतना तीखा होने की वजह से इसे 2007 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। इस मिर्च का इस्तेमाल हैंड ग्रेनेड में किया जाता है।


बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग