11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो साल की इस बच्ची को है दुर्लभ बीमारी, मां ने सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द

अमरीका में दो साल की एक बच्ची मेहलानी मार्टिनेज के लिए उसकी बड़ी-बड़ी खूबसूरत आंखें श्राप बन गई हैं।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Sep 20, 2018

omg

दो साल की इस बच्ची को है दुर्लभ बीमारी, मां ने सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द

नई दिल्ली: अमरीका में दो साल की एक बच्ची मेहलानी मार्टिनेज के लिए उसकी बड़ी-बड़ी खूबसूरत आंखें श्राप बन गई हैं। कैलिफोर्निया की रहने वाली मेहलानी को देखने वाला हर शख्स उनकी आंखों की तारीफ करता है, लेकिन इन्हीं खूबसूरत आंखों की वजह से वह दृष्टिहीन हो सकती है। दरअसल, कुछ मामलों में आकर्षक आंखें आनुवांशिक विकार की वजह से भी हो सकती हैं।

दुर्लभ विकार से पीड़ित है दो साल की बच्ची


मेहलानी मार्टिनेज एक दुर्लभ विकार से पीड़ित है, जिसे एक्सनफेल्ड-गीजर सिंड्रोम कहा जाता है। यह सिंड्रोम दो लाख में से किसी एक बच्चे को ही होता है। इस सिंड्रोम से पीड़ित लोगों की आंखों की आयरिश छोटी होती हैं या कई बार नहीं भी हो सकती हैं। जिससे ऐसा लगता है कि आंख में रंगीन हिस्सा नहीं है, लिहाजा आंखों की पुतली बड़ी हो जाती है। आंख के केंद्र में छेद होता है, जिसे पुतली कहा जाता है। पुतली के बडे़ होने की स्थिति वाले बच्चे आमतौर पर प्रकाश के प्रति ज्यादा ही संवेदनशील होते हैं। दरअसल, पुतली से ही प्रकाश आंख में जाता है। यही कारण है कि मेहलानी को हर समय धूप का चश्मा पहनना पड़ता है।

एक साल की उम्र में पता चली बीमारी

मेहलानी की इस परेशानी का पता तब चला, जब वह एक साल की थी। मेहलानी की मां करीना ने उसकी तस्वीर के साथ उसकी इस दुर्लभ बीमारी के बारे में सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर की। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई। इसके बाद कई लोगों ने अच्छे कमेंट किए। करीब 40 लोगों ने करीना को बताया कि उनके बच्चों या परिवार के किसी सदस्य को भी यह बीमारी है और वे स्वस्थ्य व सामान्य जीवन जी रहे हैं। यह सुनकर करीना अच्छा महसूस कर रही हैं कि उनकी बेटी इस बीमारी की शिकार होने वाली अकेली नहीं है और वह भी अच्छा जीवन जी सकती है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग