29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रिटेन में जन्में इस अजीब जानवर को देख आ जाएगी हैरी पॉटर वाले डॉबी की याद

फिल्म हैरी पॉटर में एक डॉबी नाम का अजीब सा जानवर दिखाया गया था। ये कैरेक्टर काफी लोकप्रिय भी हुआ था। हाल ही में यूके में चेस्टर जू में भी एक ऐसे ही जानवर ने जन्म लिया है जो एकदम Dobby की तरह दिखता है। इसके बड़े-बड़े कान है, शरीर पर कोई बाल नहीं और मुंह भी अजीब आकार का है जिसे देख सभी हैरान हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Feb 22, 2022

UK zoo welcomes birth of aadvark, name inspired by harry potter

UK zoo welcomes birth of aadvark, name inspired by harry potter

फिल्म हैरी पॉटर में हमने कई कैरेक्टर देखें हैं जिसे देख हम काफी हैरान भी रहे। कुछ तो काफी बच्चों द्वारा पसंद किए गए थे। इन्हीं में से एक डॉबी नाम का कैरेक्टर भी था जो दिखने में काफी अजीब था परंतु काफी लोकप्रिय हुआ था। कुछ ऐसा ही एक जानवर वास्तविक जीवन में भी ब्रिटेन के चेस्टर चिड़ियाघर में देखने को मिला है। इस जानवर को देख सभी हैरान हैं। ब्रिटेन के चेस्टर चिड़ियाघर ने अपने 90 साल के बाद पहली बार एक Aardvark के जन्म की घोषणा की है। चिड़ियाघर ने बताया कि नया आर्डवार्क एक मादा नवजात बच्चा है। इस नवजात बच्चे का नाम हैरी पॉटर के कैरेक्टर डॉबी के नाम पर रखा गया है।

इसका नाम डॉबी रखा गया है

Twilight के टीम मैनेजर डेव व्हाइट ने एर्डवार्क के जन्म पर कहा, "चिड़ियाघर में पैदा होने वाला यह पहला एर्डवार्क है और इसलिए यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसके लिए हम जश्न भी मना रहे हैं। हम काफी खुश हैं।"

उन्होंने आगे ये भी बताया कि, "हमने जब इस नवजात को इसकी माँ के बगल में देखा तो पाया कि ये हैरी पॉटर के डॉबी कैरेक्टर जैसा दिखता है इसलिए हमने इसका नाम भी डॉबी रखा है।"

यह भी पढ़े - जानिए विशालकाय प्राणी हाथी से संबंधित कुछ अजब-गजब बातें


एक्स्पर्ट्स रख रहे नजर

चिड़ियाघर में एक्स्पर्ट्स नवजात एर्डवार्क पर नजर रखे हुए हैं। इस नवजात के बड़े और झुके हुए कान, बिना बालों वाली झुर्रीदार त्वचा और बड़े पंजे हैं। उसे हर घंटे कुछ न कुछ खिलाया जा रहा है। चेस्टर जू ने अपने सोशल मीडिया पर डॉबी के जन्म से जुड़ी कई पोस्ट शेयर किये हैं। इस एर्डवार्क की माँ 8 वर्षीय मां ओनी और 6 वर्षीय पिता कोस है।


दुनियाभर में केवल इतने एर्डवार्क


चेस्टर जू ने अपने वेबसाइट पर जानकारी दी गई जानकारी दी है कि डॉबी अब डेढ़ महीने का हो चुका है उसका जन्म 4 जनवरी 2022 को हुआ था। चेस्टर जू के 90 साल के इतिहास में पहली बार एक एर्डवार्क का जन्म हुआ है। पूरी दुनिया में यूरोप के चिड़ियाघर में केवल 66 एर्डवार्क हैं जबकि दुनियाभर के चिड़ियाघर में ये संख्या 109 ही रह गई है।

मांस के लिए की जा रही हत्या

चेस्टर जू के अनुसार एर्डवार्क जानवर उप-सहारा अफ्रीका में पाए जाते हैं जहां कृषि विकास के परिणामस्वरूप ऐसे जीव जंतुओं का जीवन खतरे में आता जा रहा है। यही नहीं यहाँ के किसान मांस के लिए उनका शिकार भी करते हैं।

यह भी पढ़े - Most Weird Animals In The World: दुनिया के अजब-गजब जीव जंतु