दुनिया में अलग-अलग तरह के और अनोखे घरों की कोई कमी नहीं है। लोग पानी की तरह पैसा बहाकर अनोखा घर तैयार करवाते हैं। पर भारत में एक घर ऐसा भी है जिसपर पानी की तरह पैसा नहीं बहाया गया, पर इसके बावजूद यह घर बहुत ही अनोखा है। इसकी वजह है इसकी स्थिति। यह घर महाराष्ट्र और तेलंगाना बॉर्डर पर बना हुआ है। चॉक मार्क से इस घर का विभाजन भी किया हुआ है। इस घर का एक हिस्सा महाराष्ट्र में, तो दूसरा हिस्सा तेलंगाना में आता है।