15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़कियां कामचोरी न करें इसलिए कंपनी हायर कर रही हैंडसम नौजवान, शुरू हुई ऐसी सर्विस

जापान में जिन महिलाओं की पलकें काम के दौरान भीगती हैं उनका मानना है कि, कोई हैंडसम पुरूष उनके करीब रुमाल लेकर खड़े हो और उनके आंसू पोंछें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 19 Nov 2018, 12:01 PM IST

handsome man

आॅफिस में महिला कर्मचारियों को खुश करने के लिए अब पुरूषों को किया जा रहा हॉयर, पलक झपकते नौजवान करेंगे यह काम

नई दिल्ली। भले ही कई पशु प्रजातियां आंसू बहती हैं, लेकिन भावनात्मक रोना मानव की एक विशिष्ट गतिविधि है। इसके पीछे कारणों के बावजूद, बहुत से लोग मानते हैं कि इस तरह की भावनाओं को व्यक्त करना गलत नहीं होता। जापान की, उद्यमी Hiroki Terai ने भी इस विश्वास को एक व्यापार रणनीति के रूप में अपनाया है। वह एक समूह की संस्थापक हैं जो रोने वाली सेवा देकर लोगों को एक साथ रोने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस योजना में इससे अच्छा क्या होगा कि, " हैंडसम रोते हुए लड़के" उनके आंसुओं को पोछते हैं। अब इससे अच्छी बात क्या होगी। बता दें कि, कई महिलाएं रोने के लिए बाथरूम का रूख कर रही थीं, जिससे काम प्रभावित हो रहा था। इसी कारण कई कंपनियों ने यह सेवा अपनी महिला कर्मचारियों के लिए शुरू की है, जिसमें स्मार्ट, हैंडसम पुरूष रूमाल लेकर महिलाओं की सेवा में मौजूद रहेंगे।

अब इस बात को आप नकार नहीं सकते कि स्मार्टनेस भी नौकरी की वजह बन सकती है। अगर आप स्मार्ट हैं इस देश में नौकरी कर सकते हैं जिसके बारे में हम बता रहे हैं। जापान में जिन महिलाओं की पलकें काम के दौरान भीगती हैं उनका मानना है कि, कोई हैंडसम पुरूष उनके करीब रुमाल लेकर खड़े हो और उनके आंसू पोंछें। अब इसी बात को ध्यान में रखकर एक कंपनी उन्हें यह सर्विस प्रोवाइड करा रही है। इसके बाद कई कंपनियों ने ऐसे युवकों की नियुक्त किया है, जो महिला कर्मचारियों के आंसू पोंछने के लिए तैनात रहेंगे। इस सर्विस के फाउंडर Hiroki Terai मानते हैं कि जापानी महिलाएं आजकल थकी हुई हैं। ऐसे में जब पुरूष उनके आंसू पोंछने को मौजूद रहेंगे तो उन्हें बेहतर महसूस होगा।