आप हम यही सोचते हैं कि जितनी भव्य बिल्डिंग होती है उतनी ही शानदार लिफ्ट होती है। होगी भी क्यों न लिफ्ट बिल्डिंग की शान जो होती है जैसे ही दरवाजे खुलते हैं चमचाती हुई लिफ्ट का दरवाजा जैसे ही खुलता है तो सामने अपना ही चेहरा दिखता है, क्योंकि या तो लिफ्ट में शीशा लगा होता है या फिर ऐसी सफाई होती है कि अपना ही चेहरा दिखाई देने लगता है। आइए हम आपको बताते हैं कि की ऐसा क्यों किया जाता है। असल में, लिफ्ट के कई ऐसे मामले आए जिसमें लोगों को एकाएक ऊंचाई पर जाने में दिक्कतें होती थी। लिफ्ट कंपनियों ने मंथन किया तो पता चला कि लोगों को मनोवैज्ञानिक कारणों से परेशानियां होती हैं। लिहाजा बिजी रखने के लिए लिफ्टों में शीशे लगा दिए जाए। इसका कारण भी हैं, इंसान भले ही सुबह आंख खुलते ही लिफ्ट में घुसे या बिल्कुल तैयार होकर। शीशा सामने पड़ते ही कुछ न कुछ एक्टिविटी करने ही लगता है। ऐसे में डर से इंसान का ध्यान भटक जाता है।