
मंगेतर से पैसों के लिए इस लड़की ने किया ब्रेकअप, मामला आपको हैरान कर देगा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पैसों के लिए एक लड़की ने अपने मंगेतर से ब्रेकअप ( Breakup ) कर लिया। खास बात ये कि इस लड़की को लड़के के मांता-पिता ने लगभग 7 लाख रुपये का ऑफर दिया, जिसके तहत लड़की को अपने मंगेतर ( Fiance ) को छोडना था। लड़की ने पैसे लिए और ऐसा ही किया। वहीं इस बारे में लड़की ने खुद बताया। मिली जानकारी के मुताबिक, लड़के के परिवार वाले लड़की को पहले से ही पसंद नहीं करते थे। ऐसे में माता-पिता ने लड़की को पैसों को ऑफर दिया। हालांकि, पहले तो लड़की ने ये करने से मना कर दिया। लेकिन जब उन्होंने कहा कि वो इस बारे में किसी को नहीं बताएंगे तो लड़की तैयार हो गई।
लड़की ने इस मामले के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में दोनों मिले और वहीं से प्यार की शुरुआत हुई थी। लेकिन रिंग सेरेमनी के बाद लड़के का रवैया बदल गया। लड़का हर पल में जानता था कि वो कहा हैं। साथ ही वो शराब पीकर लड़की से लड़ता भी था। ऐसे में लड़की ने पैसे लेकर ब्रेकअप करना सही समझा। वहीं सोशल मीडिया ( social media ) पर कुछ लोगों ने लड़की के फैसले को सही ठहराया तो कुछ ने गलत।
Published on:
24 Apr 2019 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
