12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेग्नेंसी का पता चलने के 3 घंटे बाद इस महिला ने बच्चे को दिया जन्म! 3 साल पहले उठाया था ऐसा कदम

ब्रिटेन में रहने वाली एमा प्रेसकॉट नाम की एक महिला को उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में तब पता चला जब बच्चा जन्म लेने वाला था। एमा को बीते 9 महीनों से एक बार भी इस बात की भनक नहीं लगी कि वो प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

2 min read
Google source verification
woman gave birth after 3 hours of knowing her pregnancy

प्रेग्नेंसी का पता चलने के 3 घंटे बाद इस महिला ने बच्चे को दिया जन्म! 3 साल पहले उठाया था ऐसा कदम

नई दिल्ली। जो खबर आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो किसी को भी हैरान कर देगी। अगर खबर पढ़कर आप हैरान नहीं हुए तो परेशां तो ज़रूर हो जाएंगे। मां बनने का एहसास जितना प्यारा होता है उतना ही समय लेने वाला भी होता है। यही समय मां को उसके बच्चे के करीब लता है और प्रग्नेंसी के उन 9 महीनों के दौरान मां को अलग-अलग तरह के इमोशंस से गुज़ारना पड़ता है और अंत में जाकर जब उसके गोद में एक नन्हा सा बच्चा आता है उसी पल से उसकी दुनिया बदल जाती है। लेकिन आज हम आपको जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं उसी कहानी आपको हैरान कर देगी। दरअसल, ब्रिटेन में रहने वाली एमा प्रेसकॉट नाम की एक महिला को उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में तब पता चला जब बच्चा जन्म लेने वाला था। जी हां, आपने सही सुना एमा को बीते 9 महीनों से एक बार भीइस बात की भनक नहीं लगी कि वो प्रेग्नेंट हो सकती हैं। असल में उन्हें इस बात की जानकारी न होने के पीछे भी एक कारण है जो हम आपको बताएंगे।

आपको हैरानी होगी कि, जब एम्मा डॉक्टरों के पास पहुंची और उसने कहा कि उसका पेट बहुत ज़ोरों से दर्द कर रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि, एम्मा ने 3 साल पहले ही वेट लॉस सर्जरी कराई थी तो उनको लगा कि इसके साइड इफेक्ट के तौर पर किडनी में दर्द हो रहा होगा। आकर एमा को ऐसे दर्द होते रहते थे, यही कारण है के, डॉक्टरों को भी ये विचार आया कि कहीं एमा को भी वेट लॉस सर्जरी का साइड इफेक्ट तो नहीं हुआ है। ऐसे में चिकित्सक उसका एक्सरे करने किजल्दी दिखाई। लेकिन महिला के पेट में इतना तेज दर्द हो रहा था कि वह एक्स रे का इंतजार तक भी नहीं कर सकती थी। इसके बाद एमा को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां, रेडियोग्राफर ने एमा को जानकारी दी कि वह गर्भवती है एवं उसे लेबर पेन हो रहा है। इस खबर के मिलने के 3 घंटे के बाद उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।