12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लंबे समय से सिरदर्द को नज़रअंदाज़ कर रही थी महिला, जांच में सामने आई ऐसी चीज़ कि बर्बाद हो गई ज़िंदगी

केट का पति के साथ तलाक हो गया था, जिसके बाद वे काफी तनाव में रहने लगी थीं।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Aug 13, 2018

chemo

लंबे समय से सिरदर्द को नज़रअंदाज़ कर रही थी महिला, जांच में सामने आई ऐसी चीज़ कि बर्बाद हो गई ज़िंदगी

नई दिल्ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हमारे पास छोटी-मोटी बीमारियों और दिक्कतों पर चिंता करने का समय ही नहीं मिलता है। ऐसा कई बार होता है कि हमें लंबे समय से सिरदर्द या थकावट जैसी साधारण समस्याएं रहती हैं, लेकिन हम उन्हें पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन केट स्टालार्ड (32) नाम की महिला को अपने सिरदर्द और थकावट को इग्नोर करने का एक बेहद ही भयानक खामियाज़ा उठाना पड़ा है। केट अब कुछ ही घंटों के बाद इस दुनिया को छोड़कर चली जाएगी। डॉक्टरों ने बताया कि केट के पास महज़ दो दिन का समय है, यदि उन्होंने जल्द से जल्द कीमोथेरेपी नहीं कराया तो उनकी मौत हो जाएगी।

दरअसल केट का पति के साथ तलाक हो गया था, जिसके बाद वे काफी तनाव में रहने लगी थीं। इस दौरान उनके सिर में दर्द रहने लगा और काफी थकावट भी होने लगी। काफी समय तक अपनी इन छोटी-मोटी परेशानियों को इग्नोर करने के बाद एक दिन केट रात के समय अपने बाथरूम में गिर गईं। जिसके बाद उन्हें काफी चिंता होने लगी, लेकिन अफसोस तब तक उन्होंने काफी देर कर दी थी। केट जब अपनी समस्या लेकर अस्पताल पहुंची तो उनकी जांच की गई। जांच में पता चला कि केट को acute promyelocytic leukaemia नामक बीमारी थी। यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर है जो इंसान के इम्यून सिस्टम को काफी कमज़ोर बना देता है। केट के मामले में भी यही हुआ, कैंसर की वजह से उनका इम्यून सिस्टम हद से ज़्यादा कमज़ोर हो चुका था।

इंग्लैंड के Worcestershire की रहने वाली केट को कीमोथेरेपी के तीन राउंड से गुज़रना पड़ा। जिसके लिए वे लगातार छह हफ्तों तक अस्पताल में भर्ती रहीं। हालांकि अभी केट को अभी काफी समय और अस्पताल में ही गुज़ारना था। डॉक्टरों ने किसी भी प्रकार का रिस्क ने लेते हुए केट को 17 हफ्तों के कीमो पर रखा, डॉक्टरों को डर था कि.. कहीं कैंसर एक बार फिर केट पर हमला न कर दे। फिलहाल केट अब कैंसर से छुटकारा पा चुकी हैं, लेकिन उन्हें इस बात का मलाल है कि अब वे कभी मां नहीं बन पाएंगी। क्योंकि इलाज के दौरान उनकी हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि उनके अंडों को जमाने का भी समय नहीं मिल पाया था। जिसकी वजह से वे बांध बन गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग