9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम के दफ्तर में लगे CCTV कैमरे में दिखी ऐसी चीज़, पूरे विभाग में मचा हड़कंप

शहर के नगर निगम में काम करने वाले अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी दहशत में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 23 Jul 2018, 12:06 PM IST

dhanbad

नगर निगम के दफ्तर में लगे CCTV कैमरे में दिखी ऐसी चीज़, पूरे विभाग में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। साइंस एंड टेक्नोलॉजी वाले ज़माने में ऐसे बहुत कम ही लोग मिलेंगे जो भूत-प्रेत या जादू-टोना में विश्वास करते हैं। लेकिन कई बार हमारे आस-पास ऐसी गतिविधियां होती रहती हैं, जिन्हें देखने के बाद हमारे दिल और दिमाग में वो सब बैठ जाता है। ऐसी स्थिति में जब हमारे पास कोई उचित जवाब नहीं होता तो हम उसे भूत-प्रेत मान लेते हैं। ऐसा ही एक ताज़ा मामला झारखंड के धनबाद से आया है, जिसे पढ़ने के बाद आपके मन में भी डर बैठ सकता है। शहर के नगर निगम में काम करने वाले अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी दहशत में हैं। इसके पीछे वजह है एक भूतनी, अधिकारियों और कर्मचारियों का मानना है कि उनके दफ्तर में भूतनी का साया है।

दफ्तर में काम करने वाले लोगों ने बताया कि सूरज ढलने के बाद से ही भूतनी दफ्तर में चक्कर काटने लगती है। इतना ही नहीं दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों के दिलों-दिमाग पर भूतनी का डर इस कदर बैठ गया है कि उन्होंने उससे छुटकारा पाने के लिए दफ्तर में महामृत्युंजय यज्ञ और रुद्राभिषेक भी करा दिया। बता दें कि दफ्तर की सीढ़ियों के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भूतनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं,जिसमें सीढ़ियों पर भूतनी बैठी हुई नज़र आ रही है। तस्वीर में दिख रही भूतनी के हाथ में कोई जलती हुई चीज़ भी है।

कर्मचारियों का कहना है कि वह किसी महिला का आत्मा है, जो दफ्तरों में अजीब-अजीब सी आवाज़ें भी निकालती है। शहर के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल का कहना है कि दफ्तर में दिखने वाली भूतनी एक दैवीय शक्ति है, जिनकी वजह से आज वे शहर के मेयर बने हुए हैं। मेयर ने बताया कि निगम में काम करने के लिए यही दैवीय शक्ति उन्हें प्रेरणा देती है। सीसीटीवी में दिखने वाली कथित भूतनी की बात उन्होंने महज़ एक अफवाह बताया है।