25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women Health : प्रेगनेंसी की प्लानिंग से पहले करें यह स्टेप्स फॉलो

प्रेग्नेंट होना किसी भी महिला के जीवन का एक सबसे अद्भुत पल होता है। परंतु या एक्सपीरियंस आपके लिए अच्छा और बुरा दोनों हो सकता है । इसलिए जरूरी है कि आप इसकी प्री प्लानिंग जरूर करें। आज के इस आर्टिकल में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 30 Nov 2021, 11:17 AM IST

Women Health: आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में गर्भवती महिलाओं को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

what a women should and shouldn't eat during pregnancy

नई दिल्ली। गर्भावस्था के शुरुआती तीन माह सबसे अहम होते हैं। इस दौरान हीमोग्लोबिन, कैल्शियम, ब्लड शुगर, यूरीन व एचआईवी की जांचें कराते हैं ताकि शिशु पर कोई गलत असर न आए। कई बार महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं लेती हैं जो गलत है। कई बार दवा गर्भनाल के माध्यम से बच्चे के खून में प्रवेश कर जाती है। इसलिए पहले 3 मंथ आपके लिए बहुत ही संवेदनशील होते हैं। प्रेगनेंसी की प्लानिंग करके आप इन्हें अच्छे से पूरा कर सकते हैं। हर मां चाहती की उसका बच्चा स्वस्थ और मानसिक तौर पर फिट हो। इसके लिए महिलाएं कई तरह के ट्रीटमेंट व दवाएं आदि लेती हैं। अगर आप भी एक स्वस्थ बच्चा चाहती हैं तो इसके लिए कंसीव करने से पहले इसकी पूरी जानकारी आपको चाहिए। आइये जानते हैं इसके बारे में।

फोलिक एसिड
हमारे शरीर को नई कोशिकाओं के निर्माण के लिए फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है। प्रेग्‍नेंसी के दौरान, कोशिकाएं बढ़ती हैं और तेजी से विभाजित होती हैं। फोलिक एसिड प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह बच्चे में स्पाइना बिफिडा और अन्य मस्तिष्क दोषों जैसे न्यूरल ट्यूब दोषों की संभावना को कम करता है। ये दोष गर्भधारण के 3-4 सप्ताह बाद हो सकते हैं।

यह भी पढ़े -बच्चो पर सबसे ज्यादा असर करती हैं ये पांच बीमारियांl

स्‍मोकिंग और ड्रिंकिंग से दूरी
चाहे आप नियमित रूप से या कभी-कभार अल्‍होकल और स्‍मोकिंग में लिप्त हों, कंसीव करने से कुछ महीने पहले इसे छोड़ देना अच्छा रहता है। अल्‍होकल और तंबाकू का सेवन समय से पहले जन्म, जन्मजात विकलांगता, मृत जन्म, अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम के जोखिम को बढ़ा सकता है । और आपके बच्चे में अन्य विकास संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।

सभी जरूरी वैक्‍सीन्‍स लें
जबकि कुछ वैक्‍सीन्‍स प्रेग्‍नेंसी के दौरान लिए जा सकते हैं, कुछ अन्य हैं जैसे रूबेला, चिकनपॉक्स और बहुत कुछ, जिन्हें प्रेग्‍नेंसी से पहले लेने की आवश्यकता होती है। सुनिश्चित करें कि आप अपने डॉक्टर से बात करें और स्पष्टता प्राप्त करें कि आपको प्रेग्‍नेंसी से पहले, दौरान और बाद में किन वैक्‍सीन्‍स पर विचार करना चाहिए।
इसके अलावा, अगर आपको कंसीव करने में परेशानी हो रही है या पहले मिसकैरेज हो चुके हैं या आपके साथी की उम्र 35 वर्ष से अधिक है, तो आनुवंशिक परामर्शदाता को देखने और संभावित जोखिमों पर चर्चा करने से मदद मिल सकती है। साथ ही डॉक्टर्स के संपर्क में जरुर रहें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।