
These foods to reduce the risk of breast cancer
Breast Cancer: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो रही है। ब्रेस्ट कैंसर एक जानलेवा बीमारी होती है। जिसकी वजह से हर महिला के मन में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बना हुआ रहता है। ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लापरवाही करना जानलेवा साबित हो सकता है। अगर समय रहते आप इलाज और डाइट अच्छे से करके ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम कर सकती है। अगर आप ब्रेस्ट कैंसर से बचना चाहती हैं तो अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें और अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें को शामिल करें, जिससे ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी खास चीजों के बारे में, जो ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं
ब्रेस्ट कैंसर से बचने के डाइट
1. सेब
महिलाओं के लिए सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। कैंसर के खतरे को कम करने के लिए सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब के छिलके में मौजूद कैचिन्स और फ्लेवोनॉल्स मैटाबॉलिज्म को सुरक्षित रखते हैं और कैंसर कोशिकाओं से लड़ते हैं। सेब कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: लाइम बीमारी क्या हैं? जानें इसके लक्षण और किन कारणों से होती है डिजीज
2. प्याज और लहसुन
कैंसर के खतरे को कम करने के लिए प्याज और लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज और लहसुन पावरफुल एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं और दोनों में ही एंटी-कैंसर गुण भी होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से बचने के लिए महिलाओं को लहसुन और प्याज का सेवन रोजाना करना चाहिए।
3. टमाटर
महिलाओं के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। कैंसर के खतरे को कम करने के लिए टमाटर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि टमाटर में लाइकोपेन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कैंसर के खतरे को कम कर देता है। ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने के लिए टमाटर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है।
4. अखरोट
महिलाओं के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। कैंसर के खतरे को कम करने के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में साइटोस्टेरॉल्स नाम का एक खास तत्व होता है, जो कैंसर को बढ़ने से रोकता है। साथ ही इसके सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी में कम करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
24 May 2022 02:08 pm
Published on:
24 May 2022 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमहिला स्वास्थ्य
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
