1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lemon Pickle Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद होता है, नींबू का अचार

Lemon Pickle Benefits: नींबू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे ही नींबू से बना नींबू का अचार स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। नींबू का अचार का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 24 May 2022, 10:00 AM IST

Lemon Pickle Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद होता है, नींबू का अचार

Health benefits of Lemon Pickle Nimbu ka Achar khane ke fayde

Lemon Pickle Benefits: चटपटा अचार का नाम सुनकर कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। भारत के हर घर में अचार का सेवन किया जाता है। अचार कई तरह के होते हैं, नींबू का अचार इन अचार में से एक है। नींबू का अचार का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसका सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। नीबू के अचार में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और कॉपर काफी मात्रा में पाया जाता हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। नींबू का अचार का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। तो आइए जानते नींबू का अचार सेवन करने से मिलने वाले फायदे के बारे में

नींबू के अचार खाने के फायदे

1. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू का अचार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू के अचार में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बी कॉम्पलेक्स के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसलिए इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू का अचार का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: चाय में चीनी की जगह करें इन चीजों का इस्तेमाल, कई समस्या से मिलेंगी राहत

2. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए नींबू का अचार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू के अचार में एंजाइम पाए जाते हैं, जो शरीर के विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में मदद करते है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

3. हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए नींबू का अचार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू के अचार में कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ए और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: नमक का पानी पीने से शरीर को मिलते है कई फायदे, वजन कम करने में होता है सहायक

4. दिल स्वस्थ रखने में फायदेमंद
दिल स्वस्थ रखने के लिए नींबू का अचार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू के अचार में वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं होती है, जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल