
With increase in age, women should try these diet in their need
बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। खासतौर पर 30 से 40 साल के बीच। खासतौर पर 40 के पार महिलाओं को अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। 40 साल तक पहुंचते पहुंचते महिलाओं की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। हार्मोंस में अंतुलन आने लगता है। हड्डियों से संबंधित बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इस समय में आप क्या खाते हैं ये और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। प्रोटीन, कार्ब्स, फैट्स, विटामिन्स, मिनरल्स सभी कुछ जरूरी होता है। अगर आप अपनी डाइट को सही नहीं रखेंगे तो ऑस्टियोपोरोसिस, हाई बीपी, दिल की बीमारी, डायबिटीज और कुछ तरह के कैंसर आदि आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को इस समय में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए महिलाओं को कुछ जरूरी आहार अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
खुद को फिट रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन
1. दही :
दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। दही में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं। साथ ही दही के सेवन से ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है। इसमें कैल्शियम की मात्रा काफी अधिक होती है जो हड्डियों के लिए अच्छी साबित होती है।
2. लहसुन :
लहसुन का सेवन तो हर उम्र के लोगों को करना चाहिए। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं। 40 के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में लहसुन आपको बचाने का काम करता है।
3. अंडा :
महिलाओं के शरीर में विटामिन-डी और आयरन, दोनों की काफी कमी होती है। अंडा महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाने, हार्ट डिसीज का खतरा कम करने और मोटोपे को कंट्रोल रखने वाले गुणकारी तत्व होते हैं। हाई प्रोटीन कंटेंट और कार्बोहाइड्रेट या शुगर की कमी अंडे को महिलाओं के लिए बेस्ट फूड बनाती है।
4. नट्स :
महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ अपनी डाइट में नट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। नट्स में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते हैं। ये भूख को शांत बनाए रखते हैं और वजन घटाने के अलावा कई बीमारियों से भी बचाव करते हैं।
5. खट्टे फल :
खट्टे फलों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में मौजूद फाइबर, विटामिन सी और तमाम तरह के न्यूट्रिएंट्स हमारे दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इस उम्र में अक्सर ही महिलाओं में मोटापा और हृदय रोग की समस्या होती है। इन रोगों में खट्टे फलों का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
Updated on:
05 Jan 2022 03:51 pm
Published on:
05 Jan 2022 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमहिला स्वास्थ्य
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
