12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम खर्च में ऐसे बदलें इंटीरियर

यदि आप घर को खास लुक देना चाहते हैं और इस काम के लिए ज्यादा खर्च करने के मूड में भी नहीं हैं तो कुछ चीजों को बदलकर ऐसा किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Feb 08, 2018

interior

interior

यदि आप घर को खास लुक देना चाहते हैं और इस काम के लिए ज्यादा खर्च करने के मूड में भी नहीं हैं तो कुछ चीजों को बदलकर ऐसा किया जा सकता है। जानते हैं कुछ टिप्स-

कुशन या तकिए की सिर्फ एक जोड़ी का उपयोग न करें। रंगों की मैचिंग के लिए कई कुशन और पिलो लगाएं। नया बेड खरीदें तो ध्यान रखें कि इस पर हैड बोर्ड भी हो। यह कमरे को इंटीरियर को और निखारता है। घर के कोने और गलियारों में आप प्लांट्स को जगह दें। दीवारों पर भी थोड़ी ग्रीनरी नजर आने दें।

लिविंग रूम में चाहें तो हैमॉक या झूला बिस्तर भी लगा सकते हैं। यह कम्फर्ट और स्टाइल दोनों को बढ़ाता है। यदि आपके पास स्पेस कम है तो मिरर्स का प्रयोग करें। इससे जगह बढ़ेगी और रोशनी भी नजर आने लगेगी। दीवारों का रंग बदलना चाहते हैं तो इसके लिए वॉलपेपर्स की मदद ले सकते हैं। यदि आपके पास पुराना फर्नीचर है तो आप उस पर ब्राइट और वाइब्रेंट कलर कर उसे घर के विभिन्न स्थानों पर रख सकते हैं।

यूं करें छत की सफाई

घर की छत की नियमित सफाई नहीं होने पर वहां कालापन आ जाता है जो सामान्य सफाई से नहीं हटता है। जानते हैं अपनी काली और धूल भरी छत को चमकदार बनाने के कुछ सस्ते और असरदार तरीके—

प्रेशर के साथ पानी से धुलाई करें। पानी के प्रेशर से सारी धूल बह जाएगी और जमा काई भी आसानी से छूट जाएगी। यदि छत पर कूड़ा भी है तो पहले उसे उठाकर अलग कर दें। पानी से धुलाई इसके बाद करें। यदि काई की परत जमी है तो उसे आप धातु के स्क्रबर से स्क्रब कर लें। चाहें तो कोई लाइट केमिकल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यदि आप छत के किटाणुओं को खत्म करना चाहते हैं तो क्लोरीन की मदद लें। इसके लिए आप सोडियम हाइपोक्लोराइट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप पानी में शैम्पू डालकर भी छत की सफाई कर सकते हैं।

शैम्पू से भी अच्छी सफाई हो जाती है। लेकिन ध्यान रहें कि इस तरह छत फिसलन भरी हो सकती है। इसलिए ध्यान रखें कि कहीं आपका संतुलन न बिगड़े।