16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर हो गई है स्किन टैन तो ऐसे पाएं फिर से निखरी त्वचा

गर्मी का मौसम है। काम की वजह से आप घर के बाहर निकलते भी होंगे। टैनिंग व सनबर्न से बचने के लिए क्रीम भी लगाते होंगे।
2 min read
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Apr 26, 2018

detan

detan

गर्मी का मौसम है। काम की वजह से आप घर के बाहर निकलते भी होंगे। टैनिंग व सनबर्न से बचने के लिए क्रीम भी लगाते होंगे। फिर भी अल्ट्रावॉयलेट किरणों की वजह से इन समस्यों से बच पाना मुश्किल हो जाता है। इससे बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

क्यों झुलसती है त्वचा?

धूप के सीधे प्रभाव में आने से त्वचा में मेलेनिन की मात्रा बढ़ जाती है। इससे रंगत प्रभावित होती है। मेलेनिन सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है। जब यह त्वचा के निचले हिस्सों में पैदा होकर त्वचा के ऊपरी बाहरी हिस्सों तक पहुंचता है तब त्वचा की रंगत सांवली होती है।

समाधान क्या

शरीर पर सनस्क्रीन लगाने के अलावा टोपी पहनना, छाता लेकर चलना व दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर में रहना उपाय है।

इन्हें भी आजमाएं

त्वचा शुष्क हो तो हफ्ते में एक दिन स्क्रब करें। तैलीय त्वचा वाले एक से ज्यादा बार कर सकते हैं। स्क्रब हमेशा ही त्वचा पर धीरे-धीरे से गोलाकार स्वरूप में अंगुलियों के सहारे लगाएं। फिर ठंडे पानी से धो दें।

- काम से घर लौटने के बाद चेहरे पर थोड़ी देर बर्फ रखें। त्वचा में नमी गर्मी में भी बनी रहेगी।
- चेहरे पर टमाटर का पेस्ट लगाने से भी गर्मियों में झुलसी त्वचा को काफी सुकून मिलता है।
- चेहरे को बार-बार साफ पानी से धोने के बाद इसे तौलिए से पौंछने की जगह अपने आप सूखने दें, इससे ठंडक बनी रहेगी।
- गुलाब जल व तरबूज का रस लगाने से सनबर्न का असर कम होगा।

क्लींजिग मास्क

खीरे व पपीते की लुगदी में दही, शहद, चार चम्मच जई का आटा व नींबू का रस मिलाकर हफ्ते में दो बार लगाएं।

शरीर की मालिश तिल के लेप से करें। दही में बेसन, नींबू का रस व हल्दी मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं।

हाथों के लिए- दो चम्मच सूर्यमुखी तेल में खुरदरा चीनी मिलाकर पेस्ट बनाएं। हाथों पर रगडक़र 15 मिनट बाद धो दें।

पैरों की लिए- पानी में नींबू का रस मिलाकर पैरों को डूबों दें। इससे ठंडक मिलेगी व दुर्गन्ध दूर हो जाएगी।