10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने बालों में इस तरीके से लगाएं तेल, बाल बनेंगे घने और लंबे

खूबसूरत बाल हर लडक़ी की ख्वाहिश होते हैं और इसे पाने के लिए हर लडक़ी कई तरीके से मेहनत भी करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 12 Mar 2018, 10:57 AM IST

hair care

hair care

खूबसूरत बाल हर लडक़ी की ख्वाहिश होते हैं और इसे पाने के लिए हर लडक़ी कई तरीके से मेहनत भी करती है। हालांकि आपको बता दें कि आपके बालों की सेहत आपके खान पान पर पूरी तरह से निर्भर होती है। आप खाने में जितना पोषण लेते हैं, यह सीधा बालों तक पहुंचता है। कहा जाता है कि किसी व्यक्ति की डायट का पता लगाना हो तो उसके बाल या नाखूनों की तरफ देखें। यह दोनों ही आपके सेहत के कई राज खोलते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आपका खूबसूरत लहराते बालों का सपना पूरा हो सकता है।

1. सूखे बालों के साथ-साथ किसी भी उलझन और गांठ को दूर करने के लिए विस्तृत दांतेदार कंघी का इस्तेमाल करें। अब, अपने सिर पर अपनी सभी उंगलियों से या फिर कॉटन बॉल्स की मदद से गुनगुने तेल से मालिश करें।

2. अपने बालों के छोटे हिस्से करें और सिर के हर हिस्से को तेल से अच्छी तरह कोट करें, जिसमें गर्दन और कान के ऊपर के क्षेत्र पर भी कोट करें। बालों के हिस्से करने से तेल लगाना आसान हो जाता है। तेल अच्छी तरह भी लगता है।

3. धीरे-धीरे अपने सिर की 10-15 मिनट के लिए मालिश करें, जिससे बाल बढ़ते हैं और रक्त परिसंचरण में सुधार भी आता है। प्रभावी परिणाम के लिए मालिश करने के लिए अधिक समय समर्पित करें। नाखूनों का उपयोग करने से बचें, क्योंकि वे जड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और बाल टूटने की वजह बन सकते हैं।

4. ऑयलिंग के बाद, अपने बालों के चारों ओर गुनगुना गर्म तौलिया 10 मिनट के लिए लपेटें, ताकि तेल खोपड़ी से अवशोषित हो सके। गर्म तौलिए का उपयोग करने से बचें क्योंकि इससे बालों को नुकसान हो सकता है।

5. कम से कम 30 मिनट के लिए अपने बालों में तेल लगाए रखें, ताकि बाल और खोपड़ी में गहराई से तेल समा जाए। इससे बालों की जड़ें मजबूत होंगी। अच्छे बालों के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार तेल लगाना आवश्यक है।