3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्रीम जॉब को पाने के लिए ऐसे करें प्लानिंग, पैसा भी मुंहमांगा मिलेगा

कॅरियर को लेकर हर इंसान के सपने अलग होते हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने के हार्ड वर्किंग बहुत जरूरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 19 Mar 2018, 9:13 AM IST

career tips in hindi

how to get dream job

कॅरियर को लेकर हर इंसान के सपने अलग होते हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने के हार्ड वर्किंग बहुत जरूरी है।

अपने पैशन को पहचानें
कॅरियर एक्सपट्र्स का मानना है कि जब तक आपको अपने पैशन का पता नहीं होगा तब तक आप बेहतर कॅरियर की रणनीति नहीं बना सकते हैं। इसलिए आपको अपने कॅरियर गोल्स का पता होना चाहिए। इसका फायदा आपको हायरिंग के दौरान भी मिलेगा। आपकी स्किल्स और पैशन की बदौलत ही आपका काम तय किया जाएगा। इसलिए अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनी स्किल्स को भी उसी ओर विकसित करने का प्रयास करें।

अच्छा नेटवर्क बनाएं
कॅरियर संबंधी कोई कदम उठाने के लिए नेटवर्क का मजबूत होना जरूरी है। अपनी फील्ड से संबंधित लोगों से मिले और नेटवर्क बनाएं। अच्छा नेटवर्क बनाने के लिए आपको लैग्वेज और प्रोफेशनल्स के बिहेवियर को भी ध्यान रखना होगा। इस तरह प्रोफेशनल नेटवर्क में आप अपनी बात को भी ठीक तरह से कम्यूनिकेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको मीटिंग और कॉन्फ्रिेंस में भी शामिल होना चाहिए। इससे आपको नई अपॉच्र्यूनिटीज मिलेगी।

अलग-अलग कंपनी में सीवी दें
जॉब पाने के लिए आपको अलग-अलग कंपनी में अपना सीवी देना चाहिए। इससे लिए पर्सनली जाकर हायरिंग मैनेजर से मिलें। यदि आप कंपनी की टच में रहेंगे तो आपको अपॉच्र्यूनिटी मिलने की संभावना तेज हो जाएगी। इस दौरान आप अपनी बातचीत का विशेषतौर पर ध्यान रखें। आपकी बातों में आपका कॉन्फिडेंस स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। आई-कॉन्टेक्ट भी सही रखें।

इन सबसे भी ज्यादा जरूरी है कि आप हार्ड वर्क करें। यह हार्ड वर्किंग सभी जगह नजर आनी चाहिए। यानी सपनों को पूरा करने के लिए हर प्रयास के लिए आप कठिन मेहनत करें। फिर देखिए सफलता अवश्य मिलेगी।

प्रेजेंटेशन में कंटेंट पर ध्यान दें
प्रेजेंटेशन के लिए आपके पास रोचक, संपूर्ण और सबका ध्यान खींचने वाला कटेंट होना चाहिए। साथ ही उस मैटेरियल को सबके सामने रखने का आत्मविश्वास भी जरूरी है। आपको यह ध्यान रखना भी आवश्यक होता है कि आपके संदेश का असर अधिकाधिक लोगों तक पहुंचे। वहीं अपने कंटेंट को तैयार करना इस पर भी निर्भर करता है कि आप किस किस्म की प्रेजेंटेशन देने जा रहे हैं।

नजरअंदाज करना सीखें
वर्कप्लेस पर कई बार खुद को टैलेंटेड साबित करने के चक्कर में गलतियां भी हो जाती है, जिसके कारण ऑफिस में आपकी आलोचना भी होती है। इन आलोचनाओं से घबराने के बजाए आपको इन्हें नजरअंदाज करना चाहिए और अपनी गलतियों पर फोकस कर उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए। अपने काम के स्तर में सुधार लाकर वर्क प्रोफाइल को अच्छा बनाने का प्रयास करें।